Friday, March 14

Champions Trophy: भारतीय टीम ने 12 साल बाद किया कारनामा, इंडिया ने जीता चैंपियंस ट्रॉफी, न्यूजीलैंड को हराया

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के बल्ले के कमाल और स्पिनरों के धमाल के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड को रौंद दिया है। भारत ने फाइनल में चार विकेट से हराकर रिकॉर्ड तीसरी बार चैंपिंयस ट्रॉफी अपने नाम कर लिया है। रोहित शर्मा कप्तानी में यह टी20 विश्व कप 2024 के बाद भारत ने दूसरा आईसीसी खिताब जीता। इसके साथ ही भारत ने कीवियों से 25 साल पुराना हिसाब बराबर कर दिया है। भारत ने 12 साल बाद एक बार फिर चैंपियंस ट्रॉफी को जीत लिया है।

टीम इंडिया ने टूर्नामेंट में एक भी मैच गंवाए बिना 2002 और 2013 के बाद तीसरी बार खिताब जीता है। स्पिनर का जादुगर कुलदीप यादव और वरूण चक्रवर्ती ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए न्यूजीलैंड को सात विकेट पर 251 का मजबूत स्कोर दिया।

बल्लेबाजी करने आए रोहित शर्मा ने 83 गेंद में 76 रन बनाकर जीत की नींव रखी। केएल राहुल ने फिनिशर की भूमिका निभाते हुए नाबाद 34 रन बने। वहीं शुभमन गिल ने 31 रन बनाए और पहले विकेट के लिये रोहित शर्मा के साथ 105 रन जोड़े।

वहीं न्यूजीलैंड ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। लेकिन उसके स्टार बल्लेबाज टिक नहीं पाएं। भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट पर 251 का स्कोर रोक दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *