
होली को त्योहार को लेकर देश भर में संशय बना हुआ है। कोई कह रहा है 14 मार्ज तो कोई कह रहा 15 मार्च को होली है। हिंदू पंचांग के अनुसार, होली का त्योहार चैत्र कृष्ण प्रतिपदा तिथि को मनाते हैं। जबकि होलिका दहन फाल्गुन पूर्णिमा की रात भद्रा रहित मुहूर्त में मनाया जाता है।
अब इस साल फाल्गुन पूर्णिमा गुरुवार, 13 मार्च 2025 को सुबह 10:11 बजे से शुरू होगी। जो रात 10:37 बजे तक चलेगी। पूर्णिमा तिथि 14 मार्च, शुक्रवार को दोपहर 11:15 बजे तक चलेगी। पंचांग के अनुसार, होलिका दहन 13 मार्च को मनाया जाएगा। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात 11:26 बजे से शुरू होकर 14 मार्च को सुबह 12:29 बजे तक चले वाला है।
अब आते हैं कि होली कब है?
होली को लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग अलग राय है। कही होली 14 मार्च और कही 15 मार्च को होने वाला है। बनारस और मथुरा की बात करें तो 14 मार्च को होली मनाया जाएगा। वहीं मिथिला क्षेत्र में इस साल होली 15 मार्च को खेल रहे हैं। ऐस कहा जा रहा है कि 14 मार्च, शुक्रवार को दोपहर तक पूर्णिमा तिथि रहने वाली है। इसलिए रंग उस दिन नहीं खेले जा सकते हैं। इसी कारण इस साल होली 15 मार्च को मनाने का निर्णय लिया है।