Saturday, April 26

Bihar: बिहार के भागलपुर में बड़ी घटना, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के भांजे की फायरिंग में मौत, जानें मामला?

बिहार से एक बड़ी घटना सामने आ रही है। केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के भांजे की गोली मार की हत्या कर दी गई है। घटना बिहार के भागलपुर में हुई है। बताया जा रहा है कि नवगछिया के परबत्ता के जगतपुर में एक भाई ने अपने सगे भाई पर फायरिंग कर दी है। दोनों भाई केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के भांजे लगते हैं।

खबरों के मुताबिक, विश्वजीत यादव और जयजीत यादव में पानी को लेकर विवाद अनबन हुई थी। इसके बाद विवाद बढ़ गा और विवाद में भाई ने भाई में गोली चला दी। इस फायरिंग में एक भाई विश्वजीत की मौत हो गई। जबकि जयजीत को भी गोली लगी है, उसे घायल बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि इस घटना में नित्यानंद राय की चचेरी बहन की भी गोली लगने की खबर है। वोभी घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और इलाज जारी है। इस पूरे घटना को लेकर पुलिस जुट गई है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों से फुटेज की जांच कर रही है।

मृतक विश्वजीत यादव की पत्नी मनीषा का कहना है कि कई सालों से जमीन विवाद चल रहा था। आज छोटे से विवाद के बाद फायरिंग की घटना हुई है। मनीषा ने रोते हुए कहा कि मेरे दो दो बच्चे हैं। अब कैसे रखूंगी?