Saturday, April 26

IPL 2025 में खराब फॉर्म से जूझ रहे धोनी ने लिया संन्यास पर फैसला, जानें क्या कहा?

Dhoni Retirement: IPL 2025 में CSK और खासकर महेंद्र सिंह धोनी के सितारें गर्दिश में हैं। इस साल धोनी को बैटिंग को लेकर काफी आलोचना झेलना पड़ रहा है। ऐसे में कयास लगाया जा रहा था कि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच के दौरान धोनी रियायरमेंट का ऐलान कर सकते हैं। क्योंकि मैच को देखने के लिए धोनी के माता-पिता भी पहुंचे थे। हालांकि, ऐसा कुछ नहीं हुआ।

अब महेंद्र सिंह धोनी ने अपने संन्यास को लेकर बड़ा बयान दिया है। धोनी ने अब साफ कर दिया है कि इस IPL सीजन के दौरान संन्यास लेने का कोई इरादा नहीं हैं। धोनी ने राज शमानी के पॉडकास्ट पर ये बात कही। धोनी ने कहा कि मई में IPL के 18वें सीजन के खत्म होने के बाद अगले 10 महीनों में अपने संन्यास पर विचार करेंगे। इस खबर से सीएसके फैंस में धोनी को लेकर थोड़ी राहत मिली है।