अगर आप गूगले पे पैसे पेमेंट करते है तो ये खबर आपके लिए हैं। गूगल पे जल्द ही अपने ग्राहकों के लिए नया फीचर लेकर आ रहा है। ग्राहक अब बोलकर यूपीआई पेमेंट कर सकेंगे। अगर यह नया फीचर जुड़ जाता है तो डिजिटल पेमेंट्स को और भी आसान बन जाएगा।

गूगल पे के इंडिया में लीड प्रोडक्ट मैनेजर, शरथ बुलुसु का कहना है कि यह वॉयस फीचर ऑनलाइन पेमेंट के तरीके को बदल सकता है। यह उन लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद होगा जो रोजमर्रा के लेन-देन के लिए UPI का इस्तेमाल करते हैं।
गूगल पे में आवाज से निर्देश देने पर तकनीकी रूप से ज्ञान जिसे कम है, उसे भी लाभ मिलेगा। खबरों के मुताबिक, यूजर्स केवल बोलकर लेन-देन पूरा कर सकेंगे। यह फीचर जल्द ही लॉन्च होने की उम्मीद है।
देश में गूगल पे की पकड़
भारत में फोनपे और गूगल पे यूपीआई पेमेंट सेक्टर में बहुत पकड़ है। नवंबर 2024 की एक रिपोर्ट के अनुसार, गूगल पे का कुल यूपीआई ट्रांजैक्शन में 37% शेयर है, जबकि फोनपे 47.8% के साथ पहले स्थान पर है।