Friday, March 14

Bhojpuri Songs: खेसारी लाल और आम्रपाली दुबे एक दूसरे के प्यार में डूबे, इस गाने में रोमांस से नहीं हटेगी नजर

भोजपुरी सिनेमा में खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) किसी पहचान के लिए मोहताज नहीं है। हर गाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड करता है। एक्टिंग से लेकर गायकी तक दर्शकों के दिल में अपनी जगह बनाई है। 

इन दिनों खेसारी लाल और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey ) की जोड़ी लोगों के दिलों दिमाग पर छाया हुआ है। उनका जबरदस्त गाना ‘मरद अभी बच्चा बा’ यूट्यूब पर तहलका मचा रहा है। इस गाने को 272 मिलियन लोगों ने पसंद दिया है। इस गाने में दोनों खुले आसमान के नीचे डांस कर रहे हैं।

खेसारी लाल ने न सिर्फ इसमें अपनी आवाज़ दी है, बल्कि अपनी डांस से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। आम्रपाली दुबे की दिलकश अदाओं ने नशा चढ़ाने का काम कर रहा है।

इस गाने की बीट्स (Beats) इतनी मस्त हैं कि जिसे भोजपुरी गानों में इंटरेस्ट नहीं भी होगा, वो भी इसे बार-बार सुनना पसंद करेगा। भोजपुरी में खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे की जोड़ी हिट मानी जाती है। इन दोनों ने कई सुपरहिट गानों और फिल्मों में साथ काम किया है। और एक बार फिर धमाल मचा रहे हैं।