
महाकुंभ में अब 58 करोड़ लोग पवित्र स्नान कर चुके हैं। महाकुंभ का आयोजन को देखते हुए सैकड़ों लोगों ने कई बिजनेस किया है। आज जानिए ऐसे लड़के के बारे में, जिसने दातुन बेचकर हजारों रुपए बना लिए हैं। महाकुंभ में ये लड़का काफी पॉपुलर हो रहा है।
गर्लफ्रेंड के आईडिया से लड़के ने लाखों रूपए कमा लिए हैं। अब एक बार फिर से यह लड़का काफी चर्चा में है। इस बार वह मुंबई पहुंचा हुआ है। कुंभ मेले में आकाश कुमार यादव दातुन बेचने का काम किया था। तब उन्होंने बताया था कि उनकी गर्लफ्रेंड ने उन्हें महाकुंभ में जाकर दातुन बेचने के लिए बोला था। उसने ये भी बताया ही दिनों में उन्होंने 40 हजार रुपये कुंभ से कमा लिए थे। उसकी कहानी जनता को इतनी अच्छी लगी कि एक मनोरंजन चैनल के डांस शो में उन्हें बुलाया गया।
मुंबई पहुंचा लड़का
इस शो में दिग्गज एक्टर मिथुन चक्रवर्ती, मलाइका अरोड़ा, रेमो डिसूजा, गीता कपूर, आदि जैसे दिग्गज मौजूद थे। इस दौरान लड़के ने कहा, मेरी प्रेमिका ने कहा तुम कहीं नहीं जाओगे, तुम महाकुंभ में बिजनेस करोगे। उसने कहा था कि तुम नीम की दातुन बेचो और अच्छा पैसा कमाओ।