Friday, March 14

मनपसंद लहंगा ने तोड़ी शादी, बारात खड़ी थी, शहनाई बज रही थी, तभी दुल्हन ने मचाया बवाल

हरियाणा के पानीपत में हैरान करने वाला सामने आया है। जहां दुल्हन की शादी होने वाली थी, तभी ऐसा कुछ हुआ कि हंगामा मच गया। शहनाई शानदार तरीके से बज रही थी। दूल्हा अपनी बारात को लेकर 350km दूर अमृतसर से लेकर पहुंचा था। बस शादी होने वाली थी, तभी दुल्हन को अपना मनपसंद लहंगा नहीं मिला। इसके बाद मामला बिगड़ गया, दुल्हन ने सात फेरे लेने से ही मना कर दिया। बारात को खाली हाथ लौटना पड़ा।

दुल्हन पक्ष ने कहा कि उसने चांदनी चौक पर लहंगा को पसंद किया था, लेकिन पुराना लहंगा लाया गया था। दुल्हन की मां ने कहा कि उसने अपनी बेटी की शादी तय की है, अपनी बेटी को बेची नहीं है। उन्होंने डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाया। मामला पानीपत के मॉडल टाउन थाना क्षेत्र का है।

लड़के ने कहा था पसंद का लहंगा दिलाऊंगा

दुल्हन की मां ने कहा था कि लड़के वालो ने कहा था कि वह अपनी पसंद का लहंगा ले जाए। बेटी ने लहंगा पसंद किया था और उन्होंने 13 हजार रुपए भी दिए थे। उन्हें लगा कि वे वहीं लहंगा लेकर आएंगे, लेकिन रविवार को जब उन्होंने लहंगा देखा तो वह पुराना निकला। लहंगा से धागा निकला हुआ था। इसी बात पर हाथापाई करने लगे।