Friday, March 14

दूल्हे पक्ष की इस हरकत नाराज हुआ लड़की पक्ष, 15 घंटे बनाया बंधक, इस समझौते के बाद लौटी बारात

हरियाणा के गुरुग्राम (Gurugram) में एक दूल्हे को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा। खबरों के मुताबिक, बारात के लेट आने से लड़की पक्ष हो गए और रिश्ता को तोड़ दिया। इतना ही नहीं शादी (Wedding) में किए गए खर्च की रकम को वापस भी लिया।

बताया जा रहा है कि नाराज लड़की वालों ने लड़केवालों मैरिज हॉल में ही 15 घंटे तक रोककर रखा था। लड़की पक्ष ने लड़के वालों पर दहेज मांगने का आरोप भी लगाया। हालात बिगड़ गए तो किसी ने पुलिस को बुला लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कहा आपसी रजामंदी से मामला को सुलझाए। इसके बाद लोगों की पंचायत बैठी और जिसमे फैसला लिया गया कि लड़की पक्ष 73 लाख रुपए का खर्च दिया जाएगा। 

पुलिस के सामने दोनों पक्षों में लिखित में समझौता किया। जिसके बाद बारात में आए लोगों को वापस भेजा गया। पुलिस को किए गए शिकायत में लड़की के पिता सेवाराम ने बताया कि उनकी बेटी की शादी जुडोला गांव निवासी मोहित तय थी। बारात रात 2 बजे मैरिज पैलेस पहुंची। शादी की रस्म के दौरान दूल्हे के चाचा ने औरतों को धक्का दिया और कहा कि एक करोड़ रुपये चाहिए, नहीं तो दुल्हे को वापस लेकर जा रहा हूं। जिसके बाद बात बिगड़ गई और शादी को रोकने पड़ी।