Friday, March 14

इस राज्य के छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़, लगातार दूसरे दिन हुआ पेपर लीक

हरियाणा में 10वी और 12वीं के परीक्षा चल रहे हैं। लेकिन लगातार राज्य में पेपर लीक के मामले सामने आ रहे हैं। आज दूसरा दिन है जहां पेपर लीक हुआ है। लगातार दो दिनों से पेपर लीक होने से छात्र परेशान है और वहीं प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं।

हरियाणा में गुरूवार को 12 वीं का एग्जाम पेपर लीक हुआ था जिसमें 5 लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। वहीं आज 10वीं के बोर्ड परीक्षा के पहले ही दिन गणित का पेपर लीक हो गया।

खबरों के मुताबिक, हरियाणा में आज 10 वीं की परीक्षा का पहला दिन था। जहां एग्जाम पेपर दोपहर 12.30 बजे शुरू हुआ। लेकिन 15 मिनट बाद ही पुन्हाना के एलडीएम पब्लिक स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्र से पेपर लीक हो गया। इस दौरान कई युवक इसी एग्जाम सेंटर की दीवारों पर चढ़े हुए भी नजर आए।

बता दें कि हरियाणा पुलिस ने गुरुवार के पेपर में बड़ा एक्शन लिया है। 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। गुरूवार को 12वीं के परीक्षा में अंग्रेजी का पेपर लीक हो गया था। ये पेपर लीक नूंह से ही हुआ था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *