
मार्च का महीना शुरू हो चुका है। अगर आपको इस महीने में बैंक में काम है तो ये खबर आपके लिए हैं। इस महीने में काफी त्योहार पड़ने वाला है। जिस दौरान बैंक बंद रहेंगे। शनिवार और रविवार के अलावा त्योहारों में बैंक बंद रहेंगे।
RBI Bank Holiday List के मुताबिक, होली और ईद-उल-फितर समेत कई त्योहार इस महीने में पड़ेने वाले हैं। जिसमें 14 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसमें दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार का साप्ताहिक अवकाश भी शामिल हैं। रविवार और दूसरे शनिवार को हटाया जाए तो पूरे देश में बैंक 8 दिनों तक बंद रहेंगे। लेकिन ग्राहक बैंक बंद के दौरान भी ऑनलाइन बैंकिंग और ATM के जरिए पैसे का ट्रांजैक्शन बिना रोक टोक कर सकते हैं।
मार्च में बैंक इन तारीखों को रहेंगे बंद
• 7 मार्च (शुक्रवार): चापचर कुट – फसल कटाई के बाद मनाए जाने वाले इस पारंपरिक त्योहार के कारण मिजोरम में बैंक बंद रहेंगे।
• 13 मार्च (गुरुवार): होलिका दहन और अटुकल पोंगाला त्योहार। ये त्योहार उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड और केरल में बैंक बंद रहेंगे।
• 14 मार्च (शुक्रवार): होली (धुलंडी, डोल जात्रा)- त्रिपुरा, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु, मणिपुर, केरल और नागालैंड को छोड़कर अधिकांश राज्यों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
• 15 मार्च (शनिवार): त्रिपुरा, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु और मणिपुर जैसे राज्य इस दिन होली मनाएंगे।
• 22 मार्च (शनिवार): इस दिन बिहार दिवस है। राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर बिहार में बैंक बंद रहेंगे।
• 27 मार्च (गुरुवार): शब-ए-कद्र एक इस इस्लामी त्योहार है। जम्मू और कश्मीर में बैंक बंद रहेंगे।
• 28 मार्च (शुक्रवार): जुमा-उल-विदा रमजान का अंतिम शुक्रवार है। जिससे जम्मू और कश्मीर में बैंक बंद रहेंगे।
• 31 मार्च (सोमवार): ईद-उल-फितर का त्योहार भी इस्लामिक है। मिजोरम और हिमाचल प्रदेश को छोड़कर अधिकांश राज्यों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
अब आप इन तारीखों को ध्यान से याद रख लीजिए। क्योंकि आप बैंक जाने का योजना बना रहे हैं तो ग्राहकों को अपनी बैंकिंग जरूरतों के हिसाब से बदलना होगा।
.