
बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा पर दुखों का पहाड़ टूटा है। गोविंदा के सेक्रेटरी शशि सिन्हा का निधन की खबर है। निधन के बाद अंतिम विदाई के दौरान गोविंदा के आंसू थमने के नाम नहीं ले रहे हैं। अभिनेता गोविंदा का रोते हुए एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल है। गोविंदा ने लंबे समय के सेक्रेटरी रहे शशि सिन्हा को अंतिम विदाई दी है।
शशि सिन्हा का नाम बॉलीवुड गलियारों में हमेशा रहा है। शशि ने लंबे समय तक बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा के प्रोजेक्ट्स और एंडोर्समेंट्स को संभाले रखा था। फिल्म उद्योग से परे शशि सिन्हा मुंबई के सामाजिक क्षेत्र में भी काफी नाम कमाया था।