Saturday, June 7

Blog

अभिनेता अर्जुन कपूर पर चढ़ा नया शौक, कहा- इस सपने को करना है पूरा
सिनेमा

अभिनेता अर्जुन कपूर पर चढ़ा नया शौक, कहा- इस सपने को करना है पूरा

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह कहते नजर आ रहे हैं कि अब उनका नया सपना 'बाथरूम सिंगर' बनना है। इस वीडियो में अर्जुन अपनी बहन अंशुला कपूर के साथ मस्ती भरे अंदाज़ में म्यूजिक और अपनी अजीबोगरीब प्लेलिस्ट को लेकर बात करते दिख रहे हैं। अर्जुन ने यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "इस प्लेलिस्ट का कोई एक स्टाइल नहीं है... बस जज्बात हैं। आपकी प्लेलिस्ट में इस समय सबसे अजीब गाने कौन से हैं?" वीडियो में अर्जुन मुस्कुराते हुए कहते हैं, "मैंने तय किया है कि मैं बाथरूम सिंगर बनूंगा।"इस पर उनकी बहन अंशुला चुटकी लेते हुए कहती हैं, "इस घर में हर साइज के पोर्टेबल स्पीकर हैं।" अर्जुन अपनी प्लेलिस्ट स्क्रॉल करते हुए यह जानने की कोशिश करते हैं कि उन्होंने हाल ही में कौन सा पॉप सॉन्ग सुना था। ...
बिहार में राहुल गांधी की हुंकार, दलित, पिछड़े, अति पिछड़े और आदिवासी के खिलाफ 24 घंटे अत्याचार होता है
हालात

बिहार में राहुल गांधी की हुंकार, दलित, पिछड़े, अति पिछड़े और आदिवासी के खिलाफ 24 घंटे अत्याचार होता है

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज बिहार के दौरा पर हैं। राहुल गांधी दरभंगा पहुंचे जहां उन्होंने 'शिक्षा न्याय संवाद' में जुटे छात्रों को संबोधित करते हुए सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा इस देश में दलित, पिछड़े, अति पिछड़े और आदिवासी के खिलाफ 24 घंटे अत्याचार किया जाता है, उन्हें और उनकी आवाज को दबाया जाता है। इतना ही नहीं उन्हें शिक्षा के सिस्टम में भी रोका जाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार से सिर्फ तीन मांग हैं। सही तरीके से देशभर में जातीय जनगणना कराया जाए जैसे तेलंगाना में की गई है। इसके अलावा निजी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में छात्रों को आरक्षण मिले। उन्होंने कहा कि निजी शिक्षण संस्थानों में आरक्षण की व्यवस्था हो। दलित, पिछड़ा, अति पिछड़ा और आदिवासी की संख्या 90 फीसदी है, लेकिन आपको दबाकर, डराकर रोका जाता है। राहुल गांधी ने कहा कि 90 फीसदी लोगों के...
IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल बोले- मैं अपनी भूमिका का लुत्फ उठा रहा हूं
खेल

IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल बोले- मैं अपनी भूमिका का लुत्फ उठा रहा हूं

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल का कहना है कि वह अरुण जेटली स्टेडियम में अपने छठे आईपीएल मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ रोमांचक सुपर ओवर में जीत के बाद अपनी कप्तानी भूमिका का लुत्फ उठा रहे हैं। मेजबान टीम ने अभिषेक पोरेल (37 गेंदों पर 49 रन), ट्रिस्टन स्टब्स (18 गेंदों पर नाबाद 34 रन) और कप्तान अक्षर पटेल (14 गेंदों पर 34 रन) की शानदार बल्लेबाजी की। जिसके बाद दिल्ली कैपिटल्स 20 ओवर में 188/5 रन बनाए। जवाब में, राजस्थान रॉयल्स यशस्वी जायसवाल और नितीश राणा शानदार पारी खेलते हुए अर्धशतक लगाए। हालांकि, तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क दिल्ली कैपिटल्स के लिए अहम साबित हुए और मैच को अपने पक्ष कर लिया। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में अक्षर पटेल ने कहा, "एक कप्तान के तौर पर मैं अपनी भूमिका का लुत्फ उठा रहा हूं। मैं यह सारे काम स्टेट क्रिकेट के लिए भी कर रहा था। मुझे पता है कि खेल...
आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा, पटाखा कारखाने में विस्फोट से 8 मजदूरों की मौत, 7 मजदूर घायल
हालात

आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा, पटाखा कारखाने में विस्फोट से 8 मजदूरों की मौत, 7 मजदूर घायल

आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले में रविवार को एक बड़ा हदासा हुआ है। एक पटाखा कारखाने में आग लगने और विस्फोट होने से 2 महिलाओं समेत 8 लोगों की मौत हो गई और 7अन्य घायल हो गए। मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर दुख व्यक्त किया। गृह मंत्री वीअनिता ने कहा, ‘‘आग लगने की दुर्घटना में 2 महिलाओं समेत 8 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।’’ उन्होंने बताया कि घायल लोगों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री ने अनिता और जिले के अधिकारियों को घायलों के लिए बेहतर चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।...
बिहार के कई जिलों में बारिश, व्रजपात से 22 लोगों की मौत, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
हालात

बिहार के कई जिलों में बारिश, व्रजपात से 22 लोगों की मौत, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

बिहार में एक बार मौसम ने करवट ले ली है। राज्य के कई जिलों में बारिश हो रही है। साथ ही ओलावृष्टि और तेज हवाओं का असर देखने को मिल रहा है। वहीं वज्रपात और ठनका गिरने से 22 लोगों की जान गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा कि 10 से 13 अप्रैल तक उत्तर और पूर्वी बिहार के कई हिस्सों के लिए येलो अलर्ट है। इन जिलों में बारिश, ओलावृष्टि और व्रजपात देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, किशनगंज, अररिया, पूर्णिया और सुपौल समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। वहीं, पटना, मधेपुरा, बांका जमुई, खगड़िया, जहानाबाद सहित राज्य के अन्य हिस्सों में भी वज्रपात और मेघगर्जन के साथ बारिश की संभावना है। वहीं राज्य के 8 जिलों में भारी वर्ष हो सकती है। इस मौसमी बदलाव से किसान परेशान हैं। खेतों में रबी फसलें कटाई हो रही है। ओलावृष...
IPL 2025: इस सीजन में एक टीम ही बना पाई 200 से ज्यादा रन, बाकी रहे चेज करने में फेल
खेल

IPL 2025: इस सीजन में एक टीम ही बना पाई 200 से ज्यादा रन, बाकी रहे चेज करने में फेल

इंडियन प्रीमियर लीग में 200 प्लस का टारगेट एक ऐसी गुत्थी बन हुई है। जिसे 5 बार की आईपीएल ट्रॉफी विजेता चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस भी अभी तक सुलझा नहीं पाई है। इस सीजन में अभी तक 23 मैच खेले जा चुके हैं और 9 टीमों ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विपक्षी टीम के खिलाफ 200 प्लस का टारगेट दिया। लेकिन, दिल्ली कैपिटल्स की टीम को छोड़ दिया जाए तो बाकी टीम 200 रन को चेज नहीं कर पाई है। दिल्ली कैपिटल्स ने सीजन के दूसरे मैच में लखनऊ सुपरजायंट्स के 210 रनों के टारगेट को चेज किया था। दिल्ली कैपिटल्स ने 9 विकेट खोकर 211 रन बना डाले थे। इस सीजन में अभी तक DC के बाद 8 टीमों के सामने 200 प्लस से ज्यादा का टारगेट मिला है। लेकिन, किसी टीम ने रन चेज की इस दौड़ में पूरा नहीं कर पाई। चलिए आंकड़ों के जरिए बताते हैं कि किस टीम का क्या प्रदर्शन रहा। इस IPL सीजन के दूसरे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद...
RBI ने ब्याज दरों में की कटौती, घर, ऑटो और पर्सनल लोन की EMI होगी कम
Business

RBI ने ब्याज दरों में की कटौती, घर, ऑटो और पर्सनल लोन की EMI होगी कम

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) गवर्नर संजय मल्होत्रा ने लोगों को राहत दी। आरबीआई एमपीसी ने रेपो रेट को 25 आधार अंक कटौती की है। अब 6 प्रतिशत कर दिया है, जो कि पहले 6.25 फीसदी थी। साल 2025 में यह लगातार दूसरा मौका है, जब आरबीआई ने रेपो रेट में कटौती की है। इससे पहले फरवरी में आरबीआई रेपो रेट 25 अंक कटौती किया था। रेपो रेट में कटौती का सीधा असर होम लोन, कार लोन और पर्सनल लोन समेत सभी प्रकार के लोन की ब्याज पड़ेगा। इस फैसले से आम आदमी को राहत मिलने की संभवाना है। इसके अलावा आरबीआई ने मौद्रिक नीति के रुख को 'न्यूट्रल' से बदलकर 'अकोमोडेटिव' कर दिया है। अकोमोडेटिव का मतलब यह होता है कि केंद्रीय बैंक आने वाले समय में मौद्रिक नीति का नरम रुख जारी रख सकता है। आरबीआई गवर्नर ने वित्त वर्ष 2026 के लिए जीडीपी विकास दर अनुमान को 20 आधार अंक कम कर 6.5 प्रतिशत कर दिया है। आरबीआई गवर्नर क...
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मंत्रियों की बल्ले बल्ले, वेतन-भत्तों में हुआ बड़ा इजाफा
हालात

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मंत्रियों की बल्ले बल्ले, वेतन-भत्तों में हुआ बड़ा इजाफा

बिहार में विधानसभा चुनाव से राज्य के मंत्रियों को बड़ा तोहफा मिला है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के मंत्रियों के वेतन और भत्तों में बढ़ोतरी की है। राज्य मंत्रियों का मासिक वेतन 50,000 रुपये से बढ़कर अब 65,000 रुपए हो जाएगा। क्षेत्रीय भत्ता भी 55,000 रुपये से बढ़कर 70,000 रुपए तक पहुंच जाएगा। इसके अलावा दैनिक भत्ता 3000 से बढ़कर 3500 तक होने की उम्मीद है। आतिथ्य भत्ता 24000 से बढ़कर 29500 हो जाएगा। यात्रा भत्ता 15 रुपये प्रति किमी से बढ़कर 25 किमी हो जाएगा। कैबिनेट में कई एंजडों पर मुहर वहीं कैबिनेट की बैठक में 27330 पदों पर बहाली होगी। बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग में ही 20000 से अधिक पदों पर बहाली होने वाली है। इसका निर्णय कैबिनेट में लिया गया है। इस दौरान कई विभागों से जुड़े कुल 27 प्रस्तावों पर कैबिनेट की मुहर लगाई...
IPL 2025 में इस बार RCB क्यों मचाई है बवाल, जानें आकड़ें?
खेल

IPL 2025 में इस बार RCB क्यों मचाई है बवाल, जानें आकड़ें?

RCB: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में कई टीमों को प्रदर्शन अचानक निखरकर सामने आ गया है। इसमें से एक है रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु। अपने खिताब से अब तक 17 साल दूर रही आरसीबी का इस सीजन में अभी तक का सफर शानदार दिख रहा है। आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को उसके घर पर हराया है। RCB ने यह प्रदर्शन 10 साल करने में सफल हुआ है। इससे पहले वानखेड़े के मैदान पर साल 2015 में आरसीबी ने मुंबई को हराया था। आरसीबी ने इस आईपीएल सीजन में अभी तक 4 मैच खेले हैं और जिसमें 3 जीत हासिल की हैं। यह 3 जीत आईपीएल में खेल रही बड़ी टीमों के खिलाफ उनके ही होमग्राउंड पर है। RCB ने मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स को उनके घर में ही मात दी है। RCB ने इसी के साथ एक रिकॉर्ड भी बनाया है। इस बार आरसीबी नए कप्तान रजत पाटीदार के नेतृत्व ऊभर कर सामने आई है। कप्तान रजत पाटीदार बतौर बल्लेबाज भी आरसीबी के ...
बिहार में दुल्हन की एक दिन खुशी! इस कारण दुल्हन सहित 4 लोगों की मौत
हालात

बिहार में दुल्हन की एक दिन खुशी! इस कारण दुल्हन सहित 4 लोगों की मौत

bihar बिहार के वैशाली में एक दुखद हादसा हुआ है। दुल्हन अपनी शादी की खुशी को सिर्फ एक दिन जी पाई। चलिए मामला बताते हैं। महिसौर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक ट्रक और कार के बीच टक्कर हुई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। जिसमे दुल्हन भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि कार पर सवार सभी लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई। खबरों के मुताबिक, बराटी थाना क्षेत्र के चकललुआ निवासी दीनानाथ कुमार की शादी में शामिल होने के लिए कुछ लोग नवगछिया गए थे। नवगछिया में मंदिर में शादी समारोह संपन्न हुआ इसके बाद सभी कार से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान महिसौर के पनसला चौक के निकट एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। इस घटना में 4 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दुल्हन भी शामिल है। मृतक के परिजनों का कहना है कि मरने वालों में बिदुपुर थाना क्षेत्र के देवा चौक पानाप...