Saturday, June 14

Blog

इस राज्य के छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़, लगातार दूसरे दिन हुआ पेपर लीक
हालात

इस राज्य के छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़, लगातार दूसरे दिन हुआ पेपर लीक

हरियाणा में 10वी और 12वीं के परीक्षा चल रहे हैं। लेकिन लगातार राज्य में पेपर लीक के मामले सामने आ रहे हैं। आज दूसरा दिन है जहां पेपर लीक हुआ है। लगातार दो दिनों से पेपर लीक होने से छात्र परेशान है और वहीं प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं। हरियाणा में गुरूवार को 12 वीं का एग्जाम पेपर लीक हुआ था जिसमें 5 लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। वहीं आज 10वीं के बोर्ड परीक्षा के पहले ही दिन गणित का पेपर लीक हो गया। खबरों के मुताबिक, हरियाणा में आज 10 वीं की परीक्षा का पहला दिन था। जहां एग्जाम पेपर दोपहर 12.30 बजे शुरू हुआ। लेकिन 15 मिनट बाद ही पुन्हाना के एलडीएम पब्लिक स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्र से पेपर लीक हो गया। इस दौरान कई युवक इसी एग्जाम सेंटर की दीवारों पर चढ़े हुए भी नजर आए। बता दें कि हरियाणा पुलिस ने गुरुवार के पेपर में बड़ा एक्शन लिया है। 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। गुरूवा...
Toll Plaza: टोल प्लाजा पर सफर होगा आसान, 40 KM पहले से पता चल जाएगा हाइवे का कितना है जाम, बस करें ये काम
हालात

Toll Plaza: टोल प्लाजा पर सफर होगा आसान, 40 KM पहले से पता चल जाएगा हाइवे का कितना है जाम, बस करें ये काम

अगर आप सड़कों पर सफर करते हैं तो ये खबर आपके लिए है। नेशनल हाइवे पर जाम अब आपको नहीं जुझना पड़ेगा। घर से निकलने से करीब 40 किलोमीटर की दूरी पर ही पता चल जाएगा कि सफर में हाइवे पर जाम लगेगा या नहीं। इस जानकारी के बाद आप चाहें तो अपना सफर जारी रखे या रोक दे, ये आपके ऊपर है। जाम कितनी देर रहेगा और कितना लंबा है, ये आपको जानकारी चुटकियों में मिल जाएगी। बस आप नेशनल हाइवे पर चलने के दौरान टोल प्लाजा को पास करने के लिए फास्टैग यूजर होना चाहिए। नेशनल हाइवे अथॉरिटी ने हाइवे पर सफर करने वाले अपने यात्रियों के शानदार सुविधा देने की तैयारी कर रहा है। ये सुविधा उन यात्रियों को मिलने वाली है जो फास्टैग यूज करते हैं। हाइवे पर बने टोल प्लाजा से गुजरने के समय एक बारकोड वाले फास्टैग का इस्तेमाल करना होता है। इसे उसयोग करने के बाद यात्री को अपना मोबाइल नंबर नेशनल हाइवे अथॉरिटी से अटैच करान...
Bank Holiday: मार्च में इतने दिनों तक बैंक रहेंगे बंद, देखें छुट्टियों की लिस्ट
Business

Bank Holiday: मार्च में इतने दिनों तक बैंक रहेंगे बंद, देखें छुट्टियों की लिस्ट

शनिवार से मार्च का महीना का शुरू हो जाएगा। लेकिन इस मार्च में शनिवार और रविवार के अलावा कुल 8 दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में लोगों को दिक्कत हो सकती है।लोगों को जानना जरूरी है कि बैंक कितने और कौन से दिनों तक बंद रहेगा। देश भर में होली के दिन यानी 14 मार्च को छुट्टी रहेगी। वहीं दूसरी तरफ बहुत सारे बैंकों में ईद त्योहार की वजह से बंद रहेगी। इसके आलवा सभी बैंक 8 और 22 मार्च को बंद होने की पूरी उम्मीद है। 8 मार्च को दूसरा शनिवार पड़ेगा। वहीं 22 मार्च को महीने का चौथा शनिवार रहने वाला है। 2, 9, 16, 23 और 30 मार्च को रविवार की वजह से पूरे देश के बैंकों की छुट्टी रहेगी। मार्च में 2 शनिवार और 5 रविवार को कुल 7 छुट्टियां होनी हैं। • 7 मार्च को चापचर कुट के अवसर पर मिजोरम के सभी बैंकों में छुट्टी रहनी है। • 13 मार्च की बात करें तो होलिका दहन और...
Bhojpuri Song: पवन सिंह का गाना ‘आरा के ओठलाली’ ने लोगों को बनाया दिवाना, नहीं खत्म हो रहा इसका जादू
सिनेमा

Bhojpuri Song: पवन सिंह का गाना ‘आरा के ओठलाली’ ने लोगों को बनाया दिवाना, नहीं खत्म हो रहा इसका जादू

भोजपुरी सिनेमा में अभिनेता और गायक पवन सिंह का जलवा है। उनक गाने के लिए फैंस तरसते हैं। पवन सिंह का ‘आरा के ओठलाली’ आने के बाद से ही धूम मचा रहा है। इस गाने ने अब रिकॉर्ड बना दिया है। ‘आरा के ओठलाली’ को लगातार पसंद कर रहे हैं। पवन सिंह के जन्मदिन पर इस गाने को रिलीज किया गया था। ये गाना जब रिलीज किया गया है, तब से धमाल मचा रहा है। इस गाने को पवन सिंह के अलावा गायिका कल्पना पटवारी की आवाज है। गाने के बोल आशुतोष तिवारी का है, जबकि इसका म्यूजिक प्रियांशु सिंह और रजत नागपाल ने बनाया है। https://www.youtube.com/watch?v=6RMENMtk3q4...
Earthquake: फिर कांपी धरती, 6.1 की तीव्रता का भूकंप, पटना समेत देश के कई शहरों में भी महसूस हुए झटके
हालात

Earthquake: फिर कांपी धरती, 6.1 की तीव्रता का भूकंप, पटना समेत देश के कई शहरों में भी महसूस हुए झटके

नेपाल में शुक्रवार सुबह में जोरदार भूकंप का झटका लगा। इसकी तीव्रता 6.1 थी। झटके का असर भारत के बिहार, सिलीगुड़ी और अन्य पड़ोसी क्षेत्रों में भी महसूस किए गए। जिसके बाद डर के मारे लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। राष्ट्रीय भूकंप निगरानी और अनुसंधान केंद्र के मुताबिक, भूकंप का केंद्र काठमांडू से लगभग 65 किलोमीटर पूर्व में सिंधुपालचौक जिले के भैरवकुंडा में था। तेज भूकंप सुबह 2:51 बजे आया, जिससे नेपाल के मध्य और पूर्वी क्षेत्रों में दहशत फैल गई। हालांकि अभी तक कोई नुकसान या हताहतों की खबर नहीं है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में पटना, सिक्किम और दार्जिलिंग में इमारतें और छत के पंखे हिलते हुए दिखाई दिए हैं। बता दें कि नेपाल में लगातार भूकंप आते रहते हैं। दुनिया के सबसे सक्रिय भूकंपीय क्षेत्रों में से एक नेपाल है, जहां भूकंप का खतरा हमेशा बना रहता है। साल 2015 में नेपाल ...
दूल्हे पक्ष की इस हरकत नाराज हुआ लड़की पक्ष, 15 घंटे बनाया बंधक, इस समझौते के बाद लौटी बारात
हालात

दूल्हे पक्ष की इस हरकत नाराज हुआ लड़की पक्ष, 15 घंटे बनाया बंधक, इस समझौते के बाद लौटी बारात

हरियाणा के गुरुग्राम (Gurugram) में एक दूल्हे को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा। खबरों के मुताबिक, बारात के लेट आने से लड़की पक्ष हो गए और रिश्ता को तोड़ दिया। इतना ही नहीं शादी (Wedding) में किए गए खर्च की रकम को वापस भी लिया। बताया जा रहा है कि नाराज लड़की वालों ने लड़केवालों मैरिज हॉल में ही 15 घंटे तक रोककर रखा था। लड़की पक्ष ने लड़के वालों पर दहेज मांगने का आरोप भी लगाया। हालात बिगड़ गए तो किसी ने पुलिस को बुला लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कहा आपसी रजामंदी से मामला को सुलझाए। इसके बाद लोगों की पंचायत बैठी और जिसमे फैसला लिया गया कि लड़की पक्ष 73 लाख रुपए का खर्च दिया जाएगा। पुलिस के सामने दोनों पक्षों में लिखित में समझौता किया। जिसके बाद बारात में आए लोगों को वापस भेजा गया। पुलिस को किए गए शिकायत में लड़की के पिता सेवाराम ने बताया कि उनकी बेटी की शादी जुडोला गा...
एक मार्च को आपके जेब पर डालेगा असर, कई नियमों में होने वाले हैं बदलाव, जानिए सबकुछ
Economy, हालात

एक मार्च को आपके जेब पर डालेगा असर, कई नियमों में होने वाले हैं बदलाव, जानिए सबकुछ

एक मार्च को आपके जेब पर राहत मिलेगी और या फिर भारी पड़ेगा। नए महीने की शुरुआत से ही कई नियमों में बदलाव हो रहे है। जो आपकी जेब पर असर डालने वाला है। चलिए जानते हैं कि क्या-क्या बदलाव हो रहे हैं? फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर बदलाव मार्च 2025 से बैंक FD के नियमों में बदलाव होने वाला है। ये बदलाव आपके रिटर्न पर प्रभाव डालने वाला है। टैक्स और निकासी के तरीकों पर भी असर डालने वाला है। एफडी पर ब्याज दरों में बदलाव मार्च 2025 से बैंकों ने FD पर मिलने वाली ब्याज दरों में बदलाव किया है। ब्याज दरों में कटौती या बढ़ोतरी हो सकती है। जिन लोगों ने 5 साल या उससे कम वक्त के लिए FD कराई है, उन्हें नई दरें जेब असर डाल सकती है। एलपीजी की कीमत हर महीने की पहली तारीख को LPG की कीमतों की समीक्षा करती हैं। ऐसे में 1 मार्च को सिलेंडर की कीमतों में बदलाव हो सकता है। ATF और CNG-PNG की कीमतों बदलावहर...
बिहार: पटना के गांधी मैदान में 11 अप्रैल को जनसुराज की रैली, जानें प्रशांत किशोर ने क्या कहा?
हालात

बिहार: पटना के गांधी मैदान में 11 अप्रैल को जनसुराज की रैली, जानें प्रशांत किशोर ने क्या कहा?

बिहार में जन सुराज पार्टी एक बड़ी रैली करने वाली है। 11 अप्रैल को पटना के गांधी मैदान में रैली होगी। जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि गांधी मैदान से हम अनशन पर बैठे थे अब गांधी मैदान से फैसला भी होगा। पटना के एलसीटी घाट स्थित बिहार सत्याग्रह आश्रम में प्रशांत किशोर ने कार्यकर्ताओं से संवाद किया और उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने के निर्देश भी दिया। उन्होंने कहा कि बिहार की बदहाली की यह अंतिम होली होनी चाहिए, इसके बाद बिहार बदहाल नहीं रहेगा। प्रशांत किशोर ने कहा, "अगर पीएम मोदी कह दें कि अगले CM भी नीतीश कुमार ही रहेंगे, तो नीतीश कुमार पूरा बिहार बेच देंगे। नीतीश कुमार कहेंगे कि हमें कोई दिक्कत नहीं, बस कुर्सी पर बैठा दो। इसलिए, इस बार सभी लोग संकल्प लीजिए कि जेडीयू की जितनी भी सीटें हैं, उस पर उनका खाता नहीं खुलना चाहिए। गौरतलब है कि बुधवार क...
7 जन्मों का प्यार 5 महीने में टूटा, नवविवाहिता की बेरहमी से की हत्या, लव मैरिज हुई थी 
हालात

7 जन्मों का प्यार 5 महीने में टूटा, नवविवाहिता की बेरहमी से की हत्या, लव मैरिज हुई थी

हरियाणा के पानीपत में 7 जन्मों का प्यार 5 महीनों में टूट गया। एक नवविवाहिता की बेरहमी से पीटकर हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि दोनों की 5 महीने पहले ही लव मैरिज की थी। परिजनों ने आरोप लगाया है ति मृतका को उसका पति उसे रोजाना पीटता था। वह 2 महिने से गर्भवती थी और पति उस पर हमेशा चरित्र पर शक करता था। पति को हमेशा लगाता था कि उसका अवैध संबंध है। परिजनों का कहना है कि ये आरोपी की दूसरी शादी हुई थी। उसकी पहली पत्नी की मौत फांसी लगाकर हुई थी। वह पानीपत के सनौली खुर्द गांव की रहने वाली थी। परिजनों वालों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका के पिता ने कहा कि उन्हें इस घटना की खबर पड़ोसी से हुई है। गुड़िया के पड़ोसी का फोन आया था कि गुड़िया की हत्या कर दी गई है। इसकी सूचना मिलने के बाद उसके घर पर पहुंचे तो शव कमरे में बिस्तर पर पड़ा था...
Champions Trophy: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच मैच बारिश की वजह रद्द, बिना जीत के अभियान खत्म
खेल

Champions Trophy: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच मैच बारिश की वजह रद्द, बिना जीत के अभियान खत्म

चैंपियंस ट्रॉफी से पाकिस्तान और बांग्लादेश की विदाई हो गई। रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में बारिश के कारण मैच रद्द हो गई। बारिश के कारण मैच रद्द होने से अब दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेगा। टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के सेमीफाइनल में प्रवेश करने के बाद मेजबान और गत विजेता पाकिस्तान और बांग्लादेश दोनों ही बाहर हो चुके थे। ये मैच एक औपचारिकता रह गया था। टॉस दोपहर 2:30 बजे (भारतीय समयानुसार) निर्धारित किया गया था, लेकिन लगातार बारिश के कारण टॉस नहीं पाया था। लेकिन शाम 4:00 बजे बिना कोई गेंद फेंके मैच को आधिकारिक तौर पर रद्द कर दिया गया, जिसमें दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला। चैंपियंस ट्रॉफी का सवाल है, कि ग्रुप ए में एक मैच बचा हुआ है, जिसमें भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला होगा।...