Monday, April 28

Blog

आज महाशिवरात्रि, जानें भगवान शिव को भांग, धतूरे बेलपत्र क्यों चढ़ाया जाता है?
हालात

आज महाशिवरात्रि, जानें भगवान शिव को भांग, धतूरे बेलपत्र क्यों चढ़ाया जाता है?

सृष्टि को सर्वनाश से बचाने के लिए भगवान शिव ने वो किया जो सिर्फ हर किसी के वश में नहीं थी। भगवान शिव विष पी गए। विष के प्रभाव को कम करने के लिए देवताओं ने उनके सिर पर भांग, धतूरा, बेलपत्र रख दिया। इससे भगवान शिव पर विष का असर कम हो गया और भोले बाबा को शीतलता मिली। ऐसा माना जाता है कि इसलिए इसे शिवलिंग पर अर्पित किया जाता है। चाहे वो सावन का सोमवार हो या फिर महाशिवरात्रि में हो सभी में भांग, धतूरा, बेलपत्र चठाया जाता है। भगवान को अर्पित किए जाने वाले हर प्राकृतिक फल-फूल के पीछे जीवनोपयोगी संदेश छिपा है। भगवान शिव पर भांग, धतूरा, आक, और बेलपत्र अर्पित करने के पीछे भी एक पौराणिक कथा जुड़ी हुई है। शिव महापुराण के अनुसार, जब देवताओं और असुरों ने अमृत प्राप्त करने के लिए समुद्र मंथन किया, तो उसमें पहले विष निकला। कहा जाता है कि ये विष इतना जहरीला था कि इसकी गर्मी से पूरी सृष्टि जलने लगी थ...
Scheme: मोदी सरकार में जल्द आ रही ये एक अच्छी स्कीम, लोगों को आर्थिक सुरक्षा देना मकसद
Business, हालात

Scheme: मोदी सरकार में जल्द आ रही ये एक अच्छी स्कीम, लोगों को आर्थिक सुरक्षा देना मकसद

मोदी सरकार में जल्द एक अच्छी स्कीम आने वाली है। इस स्कीम का मकसद देश के लोगों को बुढ़ापे में आर्थिक सुरक्षा देना है। देश में एक नई पेंशन स्कीम लाई जाएगी। इस पेंशन स्कीम का नाम यूनिवर्सल पेंशन स्कीम (UPS) होगा। इस योजना में देश का कोई भी सदस्य योगदान दे सकता है। खबरों की मानें तो सरकार इस योजना को EPFO के तहत लाने की योजना बना रही है। सूत्रों की मानें तो सरकार इस योजना को और अच्छा बनाने के लिए इसमें कई सारी नई और पुरानी योजनाएं शामिल कर सकती है। सरकार की ऐसी मंशा है कि इसका फायदा ज्यादा से ज्यादा लोगों को मिले। इसमें मजदूरों, स्वरोजगार (Self employed) वाले लोगों और व्यपारियों को लाभ मिल सके। देश में बुजुर्गों की संख्या लगभग संयुक्त राष्ट्र के ‘इंडिया एजिंग रिपोर्ट 2023’ के मुताबिक, 2036 तक देश में बुजुर्गों की संख्या करीब देश की कुल आबादी का 15 फीसदी होने की उम्मीद है। ऐ...
मनपसंद लहंगा ने तोड़ी शादी, बारात खड़ी थी, शहनाई बज रही थी, तभी दुल्हन ने मचाया बवाल
हालात

मनपसंद लहंगा ने तोड़ी शादी, बारात खड़ी थी, शहनाई बज रही थी, तभी दुल्हन ने मचाया बवाल

हरियाणा के पानीपत में हैरान करने वाला सामने आया है। जहां दुल्हन की शादी होने वाली थी, तभी ऐसा कुछ हुआ कि हंगामा मच गया। शहनाई शानदार तरीके से बज रही थी। दूल्हा अपनी बारात को लेकर 350km दूर अमृतसर से लेकर पहुंचा था। बस शादी होने वाली थी, तभी दुल्हन को अपना मनपसंद लहंगा नहीं मिला। इसके बाद मामला बिगड़ गया, दुल्हन ने सात फेरे लेने से ही मना कर दिया। बारात को खाली हाथ लौटना पड़ा। दुल्हन पक्ष ने कहा कि उसने चांदनी चौक पर लहंगा को पसंद किया था, लेकिन पुराना लहंगा लाया गया था। दुल्हन की मां ने कहा कि उसने अपनी बेटी की शादी तय की है, अपनी बेटी को बेची नहीं है। उन्होंने डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाया। मामला पानीपत के मॉडल टाउन थाना क्षेत्र का है। लड़के ने कहा था पसंद का लहंगा दिलाऊंगा दुल्हन की मां ने कहा था कि लड़के वालो ने कहा था कि वह अपनी पसंद का लह...
आप भी चलाते हैं दिन भर मोबाइल, इन कारणों से आपको भी हो सकते हैं कैंसर? जानें सच्चाई
वायरल, हालात

आप भी चलाते हैं दिन भर मोबाइल, इन कारणों से आपको भी हो सकते हैं कैंसर? जानें सच्चाई

आज कल के दौर में मोबाइल चलना अब आदत है। अगर आप मोबाइल को नहीं देखते हैं तो ऐसा लगता है आपने कुछ देखा ही नहीं है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि मोबाइल चलाने से लोगों को क्या कैंसर होता है? इससे जुड़े कई सामग्रियां इंटरनेट पर हैं, लेकिन किसी में भी पक्की जानकारी नहीं दी गई है। इसे लेकर कई बार शोध भी किए जा चुके हैं, लेकिन अभी तक शोध में यह बात साबित नहीं हुई है कि मोबाइल से कैंसर हो सकता है। इस पर फोर्टिस अस्पताल के मोहित अग्रवाल और सीके बिरला अस्पताल के डॉ. नितिन ने अपनी बात रखी है। दोनों डॉक्टरों ने इस बात को तुरंत नकार दिया कि मोबाइल चलाने से किसी भी प्रकार का कैंसर हो सकता है। लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि ये जरूर हो सकता है कि मोबाइल चलाने से स्वास्थ्य संबंधित दूसरी दिक्कत हो सकती है। डॉ. नितिन का कहना है कि कई तरह से दावा किया गया है कि मोबाइल से कैंसर हो सकता है। इस पर कई बार...
महाकुंभ ने लिखा नया अध्याय, प्रयागराज- अयोध्या-काशी-मथुरा-गोरखपुर को नए पंच तीर्थ के रूप में जोड़ा 
हालात

महाकुंभ ने लिखा नया अध्याय, प्रयागराज- अयोध्या-काशी-मथुरा-गोरखपुर को नए पंच तीर्थ के रूप में जोड़ा

उत्तर प्रदेश (UttarPradesh) के CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महाकुंभ ने प्रयागराज, अयोध्या, काशी, मथुरा, गोरखपुर को नए पंच तीर्थ के रूप में जोड़ा है और राज्य अब नए युग की ओर अग्रसर हो रहा है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा ‘‘महाकुंभ ने दुनिया में अब तक हुए सभी आयोजनों का रिकॉर्ड तोड़ा है। महाकुंभ ने राज्य में नए पंच तीर्थ को जोड़ा है, जिससे लोग प्रयागराज, अयोध्या, काशी, गोरखपुर, मथुरा दर्शन करने लिए पहुंच रहे हैं।’’ मुख्यमंत्री ने आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि अब तक 64 करोड़ लोगों ने इस दिव्य महाकुंभ आयोजन में शामिल हो चुके हैं, जो विश्व के किसी भी धार्मिक आयोजन में शामिल लोगों से काफी अधिक है। सीएम योगी ने महाकुंभ की तुलना दुनिया के कई धार्मिक आयोजनों से करते हुए कहा कि मक्का में हज के दौरान 1.4 करोड़, वेटिकन सिटी में साल भर में 80 लाख, जबकि अयोध्या धाम में मात्र 52 दिनों...
महाकुंभ: महाशिवरात्रि से पहले उमड़ा जनसैलाब, 144 वर्षों के अद्भुत संयोग का साक्षी बन रहे लोग
हालात

महाकुंभ: महाशिवरात्रि से पहले उमड़ा जनसैलाब, 144 वर्षों के अद्भुत संयोग का साक्षी बन रहे लोग

महाशिवरात्रि (Mahashivratri) से पहले महाकुंभ (Mahakumbh) में भारी भीड़ उमड़ी है। 144 साल बाद बने इस अद्भुत संयोग का साक्षी बनने के लिए हर कोई आतुर दिखाई दे रहा है। खबरों के मुताबिक, मां-गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के पावन संगम में हर रोज करोड़ लोग डुबकी लगाकर रहे हैं और शांति और मोक्ष की कामना कर रहे हैं। महाकुंभ में अब तक 64 करोड़ से अधिक लोग पवित्र स्नान कर चुके हैं। इसे देखते हुए महाशिवरात्रि पर यह आंकड़ा 66 करोड़ के पार होने की संभावना है। हर दिन करोड़ों लोगों को स्नान करने के बाद महाकुंभ क्षेत्र पूरा भक्तिमय माहौल बना हुआ है। महाकुंभ में पवित्र स्नान के लिए बड़ी संख्या में लोग देश के कोने-कोने से पहुंच रहे हैं। यही नहीं कई देशों से प्रयागराज आने वाले विदेशी लोगों की भी इनमें अच्छी खासी तादाद रही है। हर अमृत स्नान पर महाकुंभ में जनसैलाब उमड़ा है। महाशिवरात्री पर ...
हत्यारा चाय! पति ने मांगी चाय नहीं देने पर पति ने काट डाला
हालात

हत्यारा चाय! पति ने मांगी चाय नहीं देने पर पति ने काट डाला

हरियाणा के सिरसा (Sirsa) में एक हत्या का अजीब मामला सामने आया है। सदर थाना क्षेत्र के गांव झोरड़नाली में चाय बनाने के लिए झगड़ा हुआ। इसके बाद एक पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। गांव के सरपंच विजय कुमार का कहना है कि गांव निवासी राजेश नायक शादियों में कैटरिंग का काम करता है। राजेश और उसके छोटे भाई सुरेश की शादी राजस्थान के श्रीगंगानगर में हुई है। बीते सोमवार को दोपहर में राजेश ने अपनी पत्नी अंजू से चाय को बनाने के लिए बोला। उसने कहा कि वह अभी बना देती है। इसी दौरान अंजू घर की पहली मंजिल चली गई। जिसके बाद राजेश बाहर जाने लगा और अंजू को आवाज लगाई। अंजू जैसे ही सीढ़ियों से नीचे उतरी रही थी, तभी आरोपी राजेश ने गुस्से में आकर कुल्हाड़ी से उसकी गर्दन पर वार कर दिया। अंजू की बहन सिमरन ने चीखने की आवाज सुनी औ...
अक्सर OYO होटल जानें वाले हो जाए सावधान! अब इन लोगों की एंट्री पर रोक, जानिए नए नियम
हालात

अक्सर OYO होटल जानें वाले हो जाए सावधान! अब इन लोगों की एंट्री पर रोक, जानिए नए नियम

हमेशा सुर्खियों में रहने वाला OYO होटल एक बार चर्चा में है। अक्सर OYO होटल जाने वाले पाटर्नर लोगों अब सर्तक रहने की जरूरत है। OYO होटल ने कुछ नियमों मे बदलावा किया है, जिसकी जानकारी आपको होनी चाहिए। ताकि किसी भी कानूनी परेशानी में आप ना फंसे। ये निर्देश और बदलाव पुलिस प्रशासन ने दिए हैं। OYO होटल के लिए नए नियम अब OYO होटलों में ठहरने वालों को अब पूरी जानकारी देनी होगी। यह जानकारी पुलिस के पास भी जाएगी। अगर कोई अधेड़ उम्र का शख्स अपने से कम उम्र की लड़की को लेकर होटल में पहुंचता है तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को देनी होगी। अगर आप शादी शुदा हैं और OYO होटल ठहरना चाहते हैं तो आपको "ओयो वेलकम कपल्स" का चुनाव करना होगा। अगर आपको कोई समस्या से जुझ रहे हैं आप हेल्पलाइन नंबर 9313931393 पर कॉल कर सकते हैं या फिर help.oyorooms.com पर ईमेल भेज सकते हैं। गौरतलब है कि...
इस बैंक के ग्राहकों के बल्ले बल्ले, ब्याज दरों में की कटौती, कार, होम और एजुकेशन लोन हुआ सस्ता
Economy, हालात

इस बैंक के ग्राहकों के बल्ले बल्ले, ब्याज दरों में की कटौती, कार, होम और एजुकेशन लोन हुआ सस्ता

बैंक के ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra) ने अपने होम लोन (Home Loan), कार लोन (Car Loan) और अन्य रिटेल लोन की ब्याज दरों में कटौती की है। बैंक ने 0.25% (25 बेसिस प्वाइंट) की कटौती की है। इससे होम और कार लोन लेना और ब्याज दोनों सस्ता हो जाएगा। यह कटौती भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा रेपो रेट में 0.25% कमी के फैसले के बाद की गई है। ब्याज दरों में इतना हुआ बदलाव? होम लोन की नई ब्याज दर 8.10% की गई है। जो बैंकिंग सेक्टर में सबसे कम ब्याज दरों में से एक है। वहीं, कार लोन अब 8.45% की ब्याज दर पर मिलेगा। एजुकेशन लोन और अन्य लोन की ब्याज दरें भी में कटौती गई है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने होम और कार लोन पर प्रोसेसिंग फीस में भी राहत दिया है। इसे हटा दिया गया है। जिससे लोन लेना और भी सस्ता हो गया है। अब ग्राहकों को लोन लेने में और ज्याद...
हरियाणा के सरकारी कर्मियों पर सरकार की नकेल!, ये गलती की तो हो जाएंगे जबरन रिटायर
हालात

हरियाणा के सरकारी कर्मियों पर सरकार की नकेल!, ये गलती की तो हो जाएंगे जबरन रिटायर

हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों की अब खैर नहीं हैं। सरकार ने कामचोर कर्मचारियों के खिलाफ एक्शन लेना शुरू कर दिया है। यदि किसी अधिकारी पर भ्रष्टाचार, आचरण या फिर कोई संगीन आरोप लगते हैं तो उसे सरकार 50 की उम्र के बाद जबरन रिटायर कर देगा। बता दें कि मुख्य सचिव की कुर्सी संभालने वाले अनुराग रस्तोगी ने कहा है कि भ्रष्टाचार को लेकर हरियाणा सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति है। अधिकारियों के कामों के लिए कमेटियां बनाई गई है। जो अधिकारियों के कार्यों को देखरेख करेगी। यदि किसी के खिलाफ गंभीर आरोप पाए जाते हैं तो ऐसे अधिकारी अपने 8 साल की नौकरी खो देंगे। बता दें कि हरियाणा में सरकारी नौकरी की रिटायरमेंट उम्र 58 साल की है। मुख्य सचिव रस्तोगी ने कहा- यह नियम तो पहले बनाए गए थे, मगर अब इन नियमों को सख्ती से लागू किया जा रहा है।...