Saturday, April 26

Blog

Heat wave: गर्मी के कहर से बचना है तो इन बातों का रखे ख्याल, अपने शरीर को ऐसे रखें ठंडा
हालात

Heat wave: गर्मी के कहर से बचना है तो इन बातों का रखे ख्याल, अपने शरीर को ऐसे रखें ठंडा

अप्रैल के मौसम में ही गर्मी से लोगों का जीना मुहाल है। ऐसे में लू लगने की और इसके साथ ही गर्मियों से जुड़ी कई तरह की बीमारियां आपको परेशान कर सकती है। आप इन बातों को ध्यान में रखकर अपने शरीर को अंदर से ठंडा रख सकते हैं। शरीर में पानी की कमी नहीं होने दे अगर आप हीट स्टोक से बचना चाहते हैं तो आपको पानी पीते रहना होगा। गर्मी के दिनों में आम दिनों से ज्यादा पानी पीना चाहिए। ठंडे पानी से नहाए अगर गर्मियों के मौसम में आपका शरीर अंदर से काफी ज्यादा गर्म हो रहा है तो आपको ठंडे पानी से नहाना चाहिए। जिससे आपका शरीर का तापमान संतुलित रहता है। अगर नहाने के बाद भी आपको काफी गर्मी लग रही है तो ऐसे में आप अपने कलाई, पैरों, गर्दन, माथे पर कूलिंग पैक लगा सकते हैं। इससे गर्मी से राहत मिलेगी। फलों और सब्जियों का करें सेवन गर्मियों के मौसम में फलों और सब्जियों का सेवन ज्याद...
IPL 2025: LSG और मुंबई के बीच मुकाबला आज, जानें किसका पलड़ा भारी?
खेल

IPL 2025: LSG और मुंबई के बीच मुकाबला आज, जानें किसका पलड़ा भारी?

आईपीएल 2025 में आज लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच भिड़त होने वाली है। यह मैच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला है। भारतीय समयानुसार, शाम 7.30 बजे से मैच शुरू होगा। मुंबई इंडियंस प्वाइंट टेबल की सूची में LSG से ऊपर है। दोनों टीम की अंक की बात करें तो दोनों के पास दो अंक हैं। अगर दोनों टीम की बात की जाए तो 5 बार की आईपीएल विजेता टीम मुंबई इंडियंस का लखनऊ सुपरजायंट्स के सामने ठीक पाना मुश्किल हो जाता है। आंकड़ों पर गौर करें तो अब तक दोनों टीम के बीच कुल 6 मैच हो चुके हैं। इसमें 5 मैचों में एलएसजी ने जीत दर्ज की है और मुंबई इंडियंस को सिर्फ एक मैच को जीता है। जीत के इरादे से फिर आज लखनऊ के मैदान में एलएसजी की टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ उतरने वाली है। दूसरी ओर मुंबई इंडियंस भी दो लगातार हार के बाद केकेआर के खिला...
देशभक्ति फिल्मों से लोगों के दिलों पर राज करने वाले अभिनेता मनोज कुमार का निधन, 87 साल की उम्र में आखिरी सांस
सिनेमा, हालात

देशभक्ति फिल्मों से लोगों के दिलों पर राज करने वाले अभिनेता मनोज कुमार का निधन, 87 साल की उम्र में आखिरी सांस

Manoj Kumar देशभक्ति फिल्मों से दर्शकों के दिलों में राज करने वाले दिग्गज कलाकार मनोज कुमार का निधन हो गया। उन्होंने 87 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में आज अंतिम सांस ली। मनोज कुमार को उपकार, पूरब-पश्चिम, क्रांति, रोटी-कपड़ा और मकान समेत कई फिल्मों से जानते हैं। इन फिल्मों की वजह से मनोज कुमार ने लोगों के दिलों पर राज किया। उन्हें फैंस 'भारत कुमार' के नाम से भी जानते थे। अभिनेता मनोज कुमार का जन्म 24 जुलाई 1937 को ऐबटाबाद में हुआ था। जो बंटवारे के बाद पाकिस्तान का हिस्सा हो गया। बंटवारे के बाद मनोज कुमार के अभिभावक भारत में रहने का निर्णय लिया। इसी के साथ उनका परिवार दिल्ली आ गया। मनोज कुमार ने भाररत के बंटवारे का दर्द बहुत नजदीक से देखा था। खबरों की मानें तो मनोज कुमार अभिनेता दिलीप कुमार और अशोक कुमार की फिल्मों को देखकर ...
Electricity Prices: इस राज्य के लोगों को लगा ‘बिजली का करंट’, बिजली महंगी हुई, नई दरें जारी
हालात

Electricity Prices: इस राज्य के लोगों को लगा ‘बिजली का करंट’, बिजली महंगी हुई, नई दरें जारी

Electricity Prices हरियाणा के लोगों को झटका लगा है। हरियाणा में बिजली की कीमतों में बढ़तोरी हुई है। विद्युत विनियामक आयोग ने नई बिजली दरों की घोषणा की है। जिसके बाद घरेलू और औद्योगिक श्रेणियों के लिए शुल्क में बढ़तोरी हो गई है। पिछले साल की तुलना में 20 से 30 पैसे प्रति किलोवाट/केवीएएच तक की बढ़ोतरी की गई है। घरेलू उपभोक्ताओं पर बिजली की दर में 20 पैसे प्रति किलोवाट की बढ़ोतरी की गई है। 0 से 50 यूनिट के स्लैब में दर 2 रुपये प्रति किलोवाट से बढ़ाकर 2.20 रुपये कर दी गई है। इसी तरह, 51 से 100 यूनिट स्लैब में भी दर 2.50 रुपये प्रति किलोवाट से बढ़ाकर अब 2.70 रुपये हो गई है। हर महीने 100 यूनिट से अधिक खपत वाले उपभोक्ताओं को 0 से 150 यूनिट के स्लैब में अब 2.75 के बजाय 2.95 रुपये प्रति किलोवाट रूपए देने होंगे। 151-300 यूनिट के स्लैब के लिए दरों की बात करें तो 5.25 रुपये, 301 से 500 ...
LPG Gas: अप्रैल की पहली तारीख को ही जनता को मिली राहत, कमर्शियल LPG सिलेंडर के दामों में कटौती
हालात

LPG Gas: अप्रैल की पहली तारीख को ही जनता को मिली राहत, कमर्शियल LPG सिलेंडर के दामों में कटौती

LPG GAS नए वित्त वर्ष 2025-26 के पहले दिन ही लोगों को राहत मिली है। सरकार ने कारोबारियों को तोहफा देते हुए कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में कटौती की है। कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में 41 रुपये की कटौती हुई है। हालांकि, घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 41 रुपये की कमी के बाद दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम 1,762 रुपये। मुंबई में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 1,714.5 रुपये कोलकाता में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 1,872 रुपये चेन्नई में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 1,924.50 रुपये इससे पहले मार्च में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडरों के दामों में बढ़ोतरी हुई थी। वहीं फरवरी में 7 रुपये की कटौती की गई थी। कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमत में कमी के बाद रेस्तरां, होटल और अन्य कमर्शियल गतिविधि करने वाले लोगों को फायदा...
Rail Accident: देश में एक और रेल हादसा, दो मालगाड़ियों के बीच भीषण टक्कर, लगी आग, 2 की मौत
हालात

Rail Accident: देश में एक और रेल हादसा, दो मालगाड़ियों के बीच भीषण टक्कर, लगी आग, 2 की मौत

Rail Accident देश में एक और रेल हादसे की खबर है। ये हादसा झारखंड के साहिबगंज जिले के बरहेट में हुई है। खबरों के मुताबिक, सुबह करीब 4 बजे दो मालगाड़ियों के बीच जबरदस्त टक्कर हुई। इस हादसे में ट्रेन के इंजन पर सवार 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हुए हैं। https://twitter.com/IANSKhabar/status/1906935111238742391 रेल हादसे के बाद दोनों मालगाड़ियों में भीषण आग लगने की भी खबर है। बताया जा रहा है कि यह हादसा बरहेट में एनटीपीसी फाटक के पास हुआ है। खबरों के मुताबिक, एक मालगाड़ी पहले से फाटक के पास खड़ी हुई थी। तभी दूसरी तरफ से आ रही मालगाड़ी ने इसे टक्कर मार दी। खबरों के मुताबिक, टक्कर इतना जबरदस्त था कि मालगाड़ी के इंजन और कोयला लदी बोगी में आग भभक उठी। इस हादसे के बाद रेल प्रशासन और पुलिस के अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे। फिलहाल रेलवे या एनटीपीसी की ओर से इस हादसे पर आधिकारि...
Hot Weather: देश में इस साल पड़ेगी भीषण गर्मी! इन राज्यों के लिए अलर्ट जारी, जानें मौसम विभाग ने क्या कहा?
हालात

Hot Weather: देश में इस साल पड़ेगी भीषण गर्मी! इन राज्यों के लिए अलर्ट जारी, जानें मौसम विभाग ने क्या कहा?

Hot Weather: देश में इस साल भीषण गर्मी पड़ने वाली है। ये हम नहीं कह रहे हैं, मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अप्रैल से जून तक भीषण गर्मी रहने वाली है। मध्य- पूर्वी भारत और उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों में कई दिनों तक लू चलने की संभावना है। आईएमडी प्रमुख मृत्युंजय महापात्रा का कहना है कि देश के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने वाला है। महापात्रा का कहना है कि अप्रैल से जून तक लू अधिक दिनों तक चल सकती है। आमतौर पर देश में अप्रैल से जून तक चार से सात दिन तक लू चलती है। इन राज्यों को रहना होगा अलर्ट जिन राज्यों के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। उनमें राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पंजाब, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के उत्तरी हिस्से...
IPL 2025: लखनऊ में LSG का पंजाब किंग्स से होगी भिड़ंत, पिच निभाएगा अहम रोल, जानें किसका पलड़ा रहेगा भारी?
खेल

IPL 2025: लखनऊ में LSG का पंजाब किंग्स से होगी भिड़ंत, पिच निभाएगा अहम रोल, जानें किसका पलड़ा रहेगा भारी?

IPL 2025: आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) की भिड़ंत मंगलवार को पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के साथ होने वाला है। LSG मंगलवार को लखनऊ में इस सीजन अपना पहला मैच खेलेगी। पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) की मजबूत टीम के सामने LSG के कई दिग्गजों पर फैंस की निगाह होगी। आइए जानते हैं इस इस मैच से जुड़ी पिच और संभावित खिलाड़ियों के बारे में। शार्दुल ठाकुर ने पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने चार विकेट झटके थे। इस मैच में भी उनके ऊपर नजर बनी रहेंगी। वहीं रवि बिश्‍नोई भी अपने गेंद से कमाल करने के लिए बेताब हैं। LSG को अगर जीत दर्ज करनी है तो इनके गेंदबाजों का चलना जरूरी है। पंजाब किंग्स की बात करें तो नए कप्तान श्रेयस अय्यर जबरदस्त फॉर्म में हैं। पिछले मैच में पंजाब किंग्स की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। पंजाब किंग्स के पास ग्‍लेन मैक्‍सवेल, मार्कस स्‍टॉयनिस भी मौजूद हैं। जो खेल...
IPL 2025: रॉयल्स के कप्तान रियान पराग पर धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना
खेल

IPL 2025: रॉयल्स के कप्तान रियान पराग पर धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना

Riyan Parag राजस्थान रॉयल्स के कार्यवाहक कप्तान रियान पराग को झटका लगा है। उन्हें IPL मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स पर अपनी टीम की छह रन की जीत के दौरान धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना लगा है। उनके जुर्माना की राशि 12 लाख रुपये की है। राजस्थान रॉयल्स ने 9 विकेट पर 182 रन बनाने के बाद सुपरकिंग्स को 6 विकेट पर 176 रन पर रोक दिया। रियान पराग की अगुआई में टीम ने रविवार को पहली जीत दर्ज की। आईपीएल की ओर स कहा गया, ‘‘रियान पराग पर न्यूनतम ओवर गति अपराधों को ध्यान में रखते हुए उनके ऊपर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।’’टूर्नामेंट के अपने शुरुआती मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार झेलने वाली रॉयल्स की टीम अब 5 अप्रैल को मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स से भिड़ेगी।...
Earthquake in Myanmar: शक्तिशाली भूकंप के बाद मलबे में दबी लाशों की फैली दुर्गंध, लोगों में इस खतरे का डर
दुनिया, हालात

Earthquake in Myanmar: शक्तिशाली भूकंप के बाद मलबे में दबी लाशों की फैली दुर्गंध, लोगों में इस खतरे का डर

Earthquake in Myanmar म्यांमार में शक्तिशाली भूकंप के बाद हर तरफ तबाही का मंजर है। 4 दिन बाद भी मलबे से लाशें निकल रही है। हालात ये है कि मलबे में दबी हुई लाशों से अब भीषण दुर्गंध चारों ओर फैल रही है। इससे रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने वाली टीम के सामने कई चुनौती आ रही है। इतना ही नहीं आसपास के लोगों को महामारी का डर भी सताने लगा है। भूकंप के बाद जैसे-जैसे वक्त बीत रहा है वैसे वैसे मलबे में दबे लोगों के जिंदा रहने की उम्मीदें कम हो रही है। भारत से भी कई टीमें म्यांमार में रेस्क्यू ऑपरेशन मदद कर रही है। म्यांमार के दूसरे सबसे बड़े शहर की भी हालात खराब है। सड़कों पर रविवार को सड़ते हुए शवों की गंध फैली गई है। लोग किसी जीवित व्यक्ति को खोजने की उम्मीद में लगातार मलबा हटा रहे हैं। इसके लिए हाथों से ही काम कर रहे हैं। बीते दिनों आए भीषण भूकंप में अब तक 1,600 से अधिक लोग मर ...