Thursday, May 15

Blog

IPL 2025: आईपीएल में इस राज्य के खिलाड़ियों का जलवा, जानें कौन हैं वो खिलाड़ी?
हालात

IPL 2025: आईपीएल में इस राज्य के खिलाड़ियों का जलवा, जानें कौन हैं वो खिलाड़ी?

IPL 2025 आज से इंडियन प्रीमियम लीग (IPL) का आगाज होने वाला है। पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन में KKR और RCB के बीच खेला जाएगा। लेकिन आपको पता है कि करीब 2 महीने तक चलने वाले IPL में हरियाणा के 8 खिलाड़ी अपना जलवा दिखा रहे हैं। चलिए जानते हैं कहां और कौन से खिलाड़ी हैं। जिनमें पानीपत, फरीदाबाद, रोहतक, नूंह, जींद, और करनाल से एक-एक और गुरुग्राम से 2 खिलाड़ी खेल रहे हैं। इसके अलावा 2 ऐसे भी खिलाड़ी हैं जो हरियाणा की टीम से मैचे में खेलते हैं, मगर वह गुजरात और दिल्ली से हैं। इनका नाम हर्षल पटेल और जयंत यादव हैं। आइए बताते हैं खिलाड़ियों के बारें में खिलाड़ी युजवेंद्र चहल हरियाणा के जींद के रहने वाले हैं। स्पिनर गेंदबाज युजवेंद्र चहल भारतीय क्रिकेट टीम से भी खेलते हैं। राहुल तेवतिया हरियाणा के गुरुग्राम के सीही ग्राम के रहने वाले हैं। सुमित कुमार भी हरियाणा के गुरुग्राम के...
Dhanashree Verma चहल से तलाक के बाद धनश्री वर्मा पहुंची इवेंट, पैप्स के सवाल पर मुस्कुरा कर इशारों में दिया जवाब ‘ना’
सिनेमा

Dhanashree Verma चहल से तलाक के बाद धनश्री वर्मा पहुंची इवेंट, पैप्स के सवाल पर मुस्कुरा कर इशारों में दिया जवाब ‘ना’

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का बीते दिनों तलाक की खबरें सुर्खियों में रही। अब धनश्री वर्मा ने तलाक के बाद पहली बार मुंबई में एक इवेंट में नजर आईं। इस दौरान पैपराजी ने तलाक पर पहला रिएक्शन लेना चाहा, लेकिन धनश्री ने कुछ भी कहने से मना कर दिया। दरअसल, धनश्री अपना म्यूजिक वीडियो को प्रमोट करने के लिए एक इवेंट में आई थीं। वहां मौजूद पैप्स ने चहल से तलाक पर सवाल पूछा तो मुस्कुरा कर इशारों में ना कह दिया। फिर वो पैप्स से कही आप लोग गाना सुनो पहले। इस दौरान पैप्स भी धनश्री के गाने की तारीफ की। बता दें कि चहल और धनश्री के तलाक़ पर 20 मार्च को मुहर लग गई। ये दोनों जोड़ी की राहें अब अलग हो चुकी है।...
Punjab: पंजाब में बिहारी छात्रों पर हमला, किसी का सिर फटा तो किसी की टूटी हड्डी, छात्रों ने लगाई गुहार
हालात

Punjab: पंजाब में बिहारी छात्रों पर हमला, किसी का सिर फटा तो किसी की टूटी हड्डी, छात्रों ने लगाई गुहार

punjab पंजाब में बिहार (bihar) के छात्रों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। खबरों के अनुसार, पंजाब के भटिंडा में गुरु काशी यूनिवर्सिटी के कैंपस में ये हमला हुआ है। बिहारी छात्रों ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (nitish kumar) से मदद की गुहार लगाई है। पीड़ित छात्रों ने बताया कि यूनिवर्सिटी परिसर में बिहारी छात्रों को पीटा जा रहा है। खबरों के रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ितों छात्रों को तलवार से हमला किया गया है। जिनमे छात्रों के सिर और पीठ पर गंभीर चोटें आई हुई है। बिहारी छात्रों पर हमला का आरोप भटिंडा के स्थानीय लोगों पर लगा हाहै। इन छात्रों में बीटेक, एमसीए, एमबीए, बीफार्मा, बीसीए समेत कई कोर्स के छात्र हैं। विश्वविद्यालय परिसर में सुरक्षा गार्ड भी पर छात्रों के साथ पिटाई करने आरोप लगा है। इस पूरे मामले को लेकर छात्रों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और शिक्षा मंत्री को...
दिल्ली में जिसका था डर अब वो होने वाला है! 4 महीने तक लोग रहेंगे बेहाल, जानें क्यों?
हालात

दिल्ली में जिसका था डर अब वो होने वाला है! 4 महीने तक लोग रहेंगे बेहाल, जानें क्यों?

Delhi Heat दिल्ली में जिसका डर था, अब वो हने लगा है। गर्मी ने अपना सितम दिखाने लगा है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कह दिया है कि दिल्‍ली, पंजाब, हरियाणा, उत्‍तर प्रदेश, हिमाचल और उत्‍तराखंड में गर्मी बढ़ने वाली है। अगले कुछ ही दिनों में सूर्य देव का अपना प्रकोप दिखाने लगेंगे। आने वाले दिनों में लोग त्राहि-त्राहि कर सकते हैं। दिल्ली समेत उत्तर भारत को अगले 5 महीने तक गर्मी को झेलना पड़ सकता है। अगस्‍त-सितंबर में जाकर लोगों को राहत शायद मिल सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर में लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि इस बार गर्मी के मौसम में भयंकर हीट स्ट्रोक का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने जो आंकड़े जारी किए हैं। उसके मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में 24 मार्च को अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहने वाली है।25 मार्च को अधिकतम तापमान ...
IPL 2025: मुंबई इंडियंस एक बार फिर दमदार नजर आई, हार्दिक में अधिक आत्मविश्वास, जानें टीम की ताकत और कमजोरी
खेल

IPL 2025: मुंबई इंडियंस एक बार फिर दमदार नजर आई, हार्दिक में अधिक आत्मविश्वास, जानें टीम की ताकत और कमजोरी

IPL 2025 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की सबसे सफल टीम में शामिल है। हालांकि बीते कुछ सीजन से मुंबई इंडियंस के लिए बहुत कुछ अच्छा नहीं रहा। पिछले सीजन में तो उनके लिए रोहित शर्मा को हटाने का फैसला फैंस को नगावर गुजरा। लेकिन आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस पुरानी अस्थिरता को पीछे छोड़कर इस बार मजबूत नजर आ रही है। इस बार मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या अधिक आत्मविश्वास में दिखाई दे रहे हैं। T20 विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी में हार्दिक पांड्या ने शानदार प्रदर्शन दिखाया है। वहीं रोहित शर्मा की कप्तानी में विजयी बना है। हार्दिक के साथ रोहित शर्मा भी एमआई लीडरशिप का अहम हिस्सा हैं। मुंबई इंडियंस ने इस बार नीलामी में ट्रेंट बोल्ट को लेकर जसप्रीत बुमराह के साथ बेहतरीन अटैक की रणनीति बनाया है। बल्लेबाजी की ब...
Naxalites: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने 30 नक्सलियों को किया ढेर, एक जवान की भी हुई मौत
हालात

Naxalites: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने 30 नक्सलियों को किया ढेर, एक जवान की भी हुई मौत

Naxalites छत्तीसगढ़ के बीजापुर और कांकेर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 30 नक्सली मारे गए है। इस घटना में एक जवान की भी मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि बीजापुर और दंतेवाड़ा के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 30 नक्सलियों को मार गिराया। पुलिस का कहना है कि बीजापुर जिले में 26 नक्सली मारे गए और एक जवान की भी मौत हो गई है। जबकि कांकेर जिले में 4 अन्य नक्सली मारे गए। इस दौरान सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद के साथ 26 नक्सलियों के शव बरामद किए हैं। अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में मुठभेड़ और खोजी अभियान जारी है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में इस मुठभेड़ को लेकर इस साल अब तक 113 नक्सली मारे जा चुके हैं।...
Yuzvendra Chahal-Dhanashree Verma: चहल और धनश्री वर्मा की राहें हुई अगल, दोनों ने लिया तलाक
सिनेमा, हालात

Yuzvendra Chahal-Dhanashree Verma: चहल और धनश्री वर्मा की राहें हुई अगल, दोनों ने लिया तलाक

Yuzvendra Chahal-Dhanashree Verma मुंबई की एक पारिवारिक कोर्ट ने क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी अलग रह रही पत्नी धनश्री वर्मा की आपसी सहमति के बाद तलाक की मंजूरी दे दी। अब एक-दूसरे की राहें अलग हो गई है। चहल के वकील नितिन गुप्ता ने बताया कि पारिवारिक कोर्ट ने चहल और वर्मा द्वारा आपसी सहमति से तलाक के लिए दायर संयुक्त याचिका पर फैसला दिया। कोर्ट ने कहा कि दोनों पक्षों ने सहमति की शर्तों का पालन किया है। पारिवारिक कोर्ट ने 20 फरवरी को दोनों को सुलह की अवधि से छूट देने से इनकार किया था। पारिवारिक कोर्ट ने चहल को धनश्री को 4.75 करोड़ रुपये का भुगतान करने का भी आदेश दिया था। कोर्ट ने कहा कि चहल ने 2.37 करोड़ रुपये का भुगतान किया था। कोर्ट ने युजवेंद्र चहल और उनकी अलग रह रही पत्नी धनश्री वर्मा के बीच सुलह के लिए कानूनी रूप से अनिवार्य 6 महीने की अवधि से भी छूट दे दी थी। ...
Bihar: बिहार के भागलपुर में बड़ी घटना, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के भांजे की फायरिंग में मौत, जानें मामला?
Crime, हालात

Bihar: बिहार के भागलपुर में बड़ी घटना, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के भांजे की फायरिंग में मौत, जानें मामला?

बिहार से एक बड़ी घटना सामने आ रही है। केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के भांजे की गोली मार की हत्या कर दी गई है। घटना बिहार के भागलपुर में हुई है। बताया जा रहा है कि नवगछिया के परबत्ता के जगतपुर में एक भाई ने अपने सगे भाई पर फायरिंग कर दी है। दोनों भाई केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के भांजे लगते हैं। खबरों के मुताबिक, विश्वजीत यादव और जयजीत यादव में पानी को लेकर विवाद अनबन हुई थी। इसके बाद विवाद बढ़ गा और विवाद में भाई ने भाई में गोली चला दी। इस फायरिंग में एक भाई विश्वजीत की मौत हो गई। जबकि जयजीत को भी गोली लगी है, उसे घायल बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस घटना में नित्यानंद राय की चचेरी बहन की भी गोली लगने की खबर है। वोभी घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और इलाज जारी है। इस पूरे घटना को लेकर पुलिस जुट गई है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों से फुटेज की जांच कर रह...
Team India: चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने के बाद टीम इंडिया पर पैसों की बारिश, BCCI ने इतने करोड़ रुपए दिए
खेल

Team India: चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने के बाद टीम इंडिया पर पैसों की बारिश, BCCI ने इतने करोड़ रुपए दिए

Team India चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने के बाद टीम इंडिया पर पैसो की बारिश हो रही है। अब बीसीसीआई ने नकद पुरस्कार का ऐलान किया है। बीसीसीआई ने दुबई में इस महीने आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम को 58 करोड़ रूपये इनाम में दिए हैं। गौरतलब है कि रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया था। इसके साथ टीम इंडिया तीसरी बार चैम्पियंस ट्रॉफी जीत अपने नाम किया था।। यह पुरस्कार खिलाड़ियों, कोचिंग, सहयोगी स्टाफ और अजित अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति को मिलने वाला है। लेकिन बोर्ड ने अपने बयान में यह नहीं जानकारी दी है कि किसे कितना पैसे दिए जाएंगे। बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने अपने बयान में कहा, ‘लगातार दो ICC खिताब जीतना खास है। यह पुरस्कार विश्व स्तर पर टीम इंडिया की प्रतिबद्धता और उत्कृष्टता के लिए है।’’...
Gold-Silver Price: सोने और चांदी की कीमतों में लगी आग, आज फिर पहुंचा ऑल टाइम हाई, जाने रेट
Business, हालात

Gold-Silver Price: सोने और चांदी की कीमतों में लगी आग, आज फिर पहुंचा ऑल टाइम हाई, जाने रेट

Gold-Silver Price सोने और चांदी की कीमत में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। 20 मार्च को सोना ऑल टाइम हाई (Gold Price Record High) पर फिर पहुंच गया। हर दिन सोना रिकॉर्ड बना रहा है। देश में 24 कैरेट सोने की कीमत 9062.3 रुपये प्रति ग्राम हो गई है। जो 440.0 रुपये की बढ़तोरी हुई है। भारत में 22 कैरेट सोने की कीमत 8308.3 रुपये प्रति ग्राम बिक रहा है। जो 400.0 रुपये की बढ़ोतरी को दिखाता है। देश में चांदी की कीमत 108200.0 प्रति किलोग्राम हो गया है, जो 1000.0 प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी को दिखा रहा है। दिल्ली में आज सोने का भाव 90623.0 रुपये पहुंच गया है। वही सोने का भाव बुधवार को 89723.0 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया था। वहीं चादी की कीमत दिल्ली में 108200.0 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है। बुधवार को चांदी का भाव 105900.0 रुपये प्रति किलोग्राम था और पिछले सप्ताह चांदी का भाव 104200.0 रुपये ...