Business

Share: IndusInd Bank के शेयरधारकों के इतने हजार करोड़ स्वाहा, शेयर लगाया गोता, निवेशक डरे

इंडसइंड बैंक के हालात बीते कुछ दिनों से खराब है। एक ही दिन में 27% से ज्यादा गोता लगा चुकी है। ऐसे में अब निवेशकों के मन में डर सताने लगा है कि क्या ये दूसरा यस बैंक तो नहीं है ना। क्या बैंक बंद तो नहीं हो जाएंगे ना।

इंडसइंड बैंक का मालिक ब्रिटिश भारतीय उद्योग समूह हिंदुजा ग्रुप का है। इंडसइंड बैंक की शुरूआत 1994 में हुई थी। बीते एक साल की बात करें तो इंडसइंड बैंक का शेयर 40 फीसदी से अधिक गिरा है। जबकि इंडसइंड बैंक का हाल मंगलवार को सबसे बुरा रहा। मंगलवार को शेयर प्राइस में बड़ी गिरावट हुई।

इंडसइंड बैंक में गिरावट की वजह फॉरेक्स डेरिवेटिव पोर्टफोलियो के अकाउंट्स में गड़बड़ी से हुआ है। खबरों के मुताबिक अकाउंट्स में गड़बड़ी 1,600 से 2,000 करोड़ रुपये के बीच की बताई जा रही है। इस रिपोर्ट के आने  के बाद बैंक के शेयर प्राइस लगातार गिरावट हो रही है।

ये मामला यस बैंक की तरह तो नही है, लेकिन उससे मिलता-जुलता जरूर दिखाई दे रहा है। यस बैंक में भी लोन से जुड़े अकाउंट्स में गड़बड़ हुई थी। नतीजा ये हुआ कि यस बैंक का सिर्फ शेयर प्राइस क्रैश हो गया।

इंडसइंड बैंक की गड़बड़ी आने के बाद बैंक के शेयर प्राइस क्रैश कर गए। इतना ही नहीं निफ्टी बैंकिंग इंडेक्स 0.75 प्रतिशत तक गिरावट भी हुई। Emkay Global ने अब ‘बाय’ रेटिंग को बदलकर ‘एड’ रेटिंग कर दिया है। वहीं इसका टारगेट प्राइस 875 रुपये कर दिया है।

(Disclaimer: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव सामान्य है, और कभी-कभी भारी गिरावट हो सकती है। यहां बताए गए स्‍टॉक्‍स ब्रोकरेज हाउसेज की सलाह और व्यक्तिगत हैं। इसलिए आपको पैसा लगाना है तो ये आपकी सोच और रिस्क पर निर्भर करता है। इसके लिए हम और हमारी देश की खबरें वेबसाइट जिम्मेदार नहीं हैं। आप इनवेस्ट करने से पहले सर्टिफाइड इनवेस्‍टमेंट एडवायजर से परामर्श जरूर कर लें। आपके किसी भी तरह की लाभ या हानि के लिए लिए देश की खबरें वेबसाइट जिमेम्दार नहीं होगा।)

Vinay Kumar

Recent Posts

Holi: बिहार के इन 4 गांवों मे होली खेलने पर मनाही, मांस और ताजा खाना बनाने पर भी रोक

Holi देश भर में होली को लेकर उत्साह है और चारों तरफ रंगों के त्योहार…

16 hours ago

CBSE के छात्रों के लिए अच्छी खबर, अगर 15 मार्च को 12वीं के छात्रों छुटता है पेपर तो…

CBSE EXAM सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं जारी है। इस बीच केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने नोटिस…

17 hours ago

Punjab: पंजाब के इस शहर में बर्फ बनाने वाली फैक्ट्री से गैस रिसाव, लोगों को हुई ये दिक्कत, दहशत में लोग

Punjab Gas Leak पंजाब के जालंधर से मकसूदा के अंतर्गत रिहायशी इलाके में एक बड़ी…

19 hours ago

Holi Chandra Grahan: इस होली को लगेगा चंद्रग्रहण? किस राशि वालो को रहना होगा सावधान

हर साल होली 14 मार्च को मनाई जा रही है। लेकिन इस बार होली के…

22 hours ago

Farmer Rain: देश में आने वाली नई आफत से किसान परेशान, मौसम इन राज्यों में बरपाएगा कहर

देश में आने वाली नई आफत से किसान परेशान है। खेतों में इस समय गेहूं…

23 hours ago