Saturday, April 26

Ishan Kishan: IPL में तूफानी शतक ठोकने वाले ईशान किशन की खूबसूरत गर्लफ्रेंड फिर चर्चा में, तस्वीर देख पिघल जाएंगे आप

Ishan Kishan आईपीएल 2025 के अपने पहले मैच से तहलका मचाने वाले ईशान किशन फिर सुर्खियों में हैं। ईशान किशन ने SRH के खिलाफ तूफानी शतक जड़ा। ईशान किशन ने मात्र 45 गेंद पर शतक ठोक दिया। अब ईशान किशन की शतक के बाद उनकी गर्लफेंड एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है। चलिए हम आपको बताते हैं कि ईशान किशन की रूमर्ड गर्लफ्रेंड कौन है?

खबरों के मुताबिक, सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज ईशान किशन का नाम अक्सर अदिति हुंडिया के साथ जोड़ा जाता है। ईशान और अदिति को एक साथ कई बार देखा भी गया है। ईशान किशन और अदिति हुंडिया का अफेयर चर्चा बहुत पूराना है। इसकी चर्चा साल 2019 में शुरू हुई थी। जब अदिति MI के एक मैच के दौरान टीम को चीयर करने स्टेडियम पहुंची थी।

हालांकि इस रिश्ते को ना अदिति की ओर से और ना ईशान किशन ने पुष्टि की है। ऐसे में दोनों के रिश्ते को खुले तौर पर पुष्टि नहीं मिली है।

अदिति हुंडिया कौन हैं?

खबरों की मानें तो अदिति हुंडिया एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। वह सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहती हैं। अदिति आए दिन रील्स और वीडियो हमेशा शेयर करती हैं। ईशान किशन की रूमर्ड गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया पेशे मॉडल हैं। खूबसूरती के मामले कई बॉलीवुड अभिनेत्री से आगे हैं।