बसंती बयार चलने लगी है। सुबह और शाम में ठंड तो हो रही है लेकिन दोपहर में पसीना छूट रहा है। बदलते मौसम का हमारे शरीर पर प्रभाव पड़ता है और ऐसे समय में खास सावधानी बरती जानी चाहिए। घरेलू उपाय से हम स्वस्थ्य रह सकते हैं।
मार्च माह में प्रवेश करते हुए कुछ विशेष सावधानी की जरूरत है। योग, गुनगुना पानी और हर्बल टी इम्युनिटी को बेहतर करने वाले सहज उपाय हैं। नियमित योग और मेडिटेशन को दिनचर्या में शामिल करना सही होता है। दरअसल, मौसम के बदलने के साथ खासी और फेफड़ों से संबंधित बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इससे निपटने के लिए योगासन की सलाह दी जाती है।
दूसरा अहम उपाय पानी से जुड़ा है। दिन भर में 7 से 8 गिलास पानी पीने की सलाह दी जाती है। इससे डिहाइड्रेशन नहीं होता। पाचन में भी मदद करता है और शरीर से टॉक्सिक पदार्थ बाहर आसानी से निकल जाता है। एक और खास बात शरीर के तापमान को भी नियंत्रित करता है।
तीसरा बहुत आम सा और खास उपाय ये है रि हर्बल चाय को दिनचर्या में शामिल करने की सलाह दी जाती है। वैसे भी ये हमारी दादी मां के नुस्खों में शामिल रहते हैं। हर्बल टी अगर ताजा तुलसी के पत्तों, अदरक से बनी हो तो फायदा जबरदस्त होता है।
एक तरफ शरीर में गर्मी बढ़ रही होती है तो दूसरी तरफ वातावरण में नमी है। सबके लिए सजग रहने का समय है। खास तौर से बुजुर्गों और बच्चों में बदलते मौसम का असर ज्यादा देखने को मिलता है।
Holi देश भर में होली को लेकर उत्साह है और चारों तरफ रंगों के त्योहार…
CBSE EXAM सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं जारी है। इस बीच केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने नोटिस…
Punjab Gas Leak पंजाब के जालंधर से मकसूदा के अंतर्गत रिहायशी इलाके में एक बड़ी…
हर साल होली 14 मार्च को मनाई जा रही है। लेकिन इस बार होली के…
देश में आने वाली नई आफत से किसान परेशान है। खेतों में इस समय गेहूं…
अगर आप ट्रेन में सफर करते हैं और खाने-पीने का सामना खरीदते हैं। तो आप…