Economy

नौकरी पेशा वालों के लिए अच्छी खबर, PF पर मिलने वाला ब्याज दरों में हो सकती है बढ़ोतरी

नौकरी करने वालों के अच्छी खबर सामने आ रही है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) 2024-25 अपने ब्याज दरों को ज्यादा करने के मूड में है, जिससे नौकरी पेशा वालों को फायदा होने वाला है।

EPFO पहले 8 फीसदी ब्याज दर देता था। लेकिन अब 8.25 फीसदी देने की तैयारी में है। ऐसा माना जा रहा है कि 28 फरवरी को होने वाली केंद्रीय बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) की बैठक इस पर मुहर लग सकती है।

बता दें कि EPFO के 6 करोड़ से अधिक सदस्य हैं। हर कर्मचारी को एक यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) नंबर मिलता है। UAN के जरिए पैसों को देखा और निकाला जा सकता है। अगर आपको EPFO से बैलेंस को चेक करना है, तो इसके कई तरीके हैं। चलिए आपको बताते हैं।

EPFO पोर्टल

मिस्ड कॉल

SMS

उमंग ऐप

EPFO वेबसाइट पर जाकर और मेंबर पासबुक पर क्लिक करके अपना बैंलेंस चेक कर सकते हैं। दूसरा आप अगर UAN EPFO साइट पर रजिस्टर्ड है। ऐसे में अपने मोबाइल नंबर 011-22901406 पर मिस्ड कॉल देकर पैसों की जानकारी ले सकते हैं। हालांकि आपका मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड होना चाहिए। तीसरा आप SMS भेजकर PF के पैसों की जानकारी ले सकते हैं। SMS भेजने के लिए आपको 7738299899 पर “UAN EPFOHO ENG” लिखना होगा।

इसके अलावा उमंग ऐप अपना EPF पासबुक देख सकते हैं। उमंग ऐप कई सरकारी सेवाओं को एक ही जगह पर सुविधा देता है।

Vinay Kumar

Recent Posts

अभिनेता अर्जुन कपूर पर चढ़ा नया शौक, कहा- इस सपने को करना है पूरा

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा…

4 weeks ago

बिहार में राहुल गांधी की हुंकार, दलित, पिछड़े, अति पिछड़े और आदिवासी के खिलाफ 24 घंटे अत्याचार होता है

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज बिहार के दौरा पर हैं। राहुल गांधी…

1 month ago

IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल बोले- मैं अपनी भूमिका का लुत्फ उठा रहा हूं

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल का कहना है कि वह अरुण जेटली स्टेडियम में…

2 months ago

आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा, पटाखा कारखाने में विस्फोट से 8 मजदूरों की मौत, 7 मजदूर घायल

आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले में रविवार को एक बड़ा हदासा हुआ है। एक पटाखा…

2 months ago

बिहार के कई जिलों में बारिश, व्रजपात से 22 लोगों की मौत, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

बिहार में एक बार मौसम ने करवट ले ली है। राज्य के कई जिलों में…

2 months ago

IPL 2025: इस सीजन में एक टीम ही बना पाई 200 से ज्यादा रन, बाकी रहे चेज करने में फेल

इंडियन प्रीमियर लीग में 200 प्लस का टारगेट एक ऐसी गुत्थी बन हुई है। जिसे…

2 months ago