Saturday, April 26

देशभक्ति फिल्मों से लोगों के दिलों पर राज करने वाले अभिनेता मनोज कुमार का निधन, 87 साल की उम्र में आखिरी सांस

Manoj Kumar देशभक्ति फिल्मों से दर्शकों के दिलों में राज करने वाले दिग्गज कलाकार मनोज कुमार का निधन हो गया। उन्होंने 87 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में आज अंतिम सांस ली।

मनोज कुमार को उपकार, पूरब-पश्चिम, क्रांति, रोटी-कपड़ा और मकान समेत कई फिल्मों से जानते हैं। इन फिल्मों की वजह से मनोज कुमार ने लोगों के दिलों पर राज किया। उन्हें फैंस ‘भारत कुमार’ के नाम से भी जानते थे। अभिनेता मनोज कुमार का जन्म 24 जुलाई 1937 को ऐबटाबाद में हुआ था। जो बंटवारे के बाद पाकिस्तान का हिस्सा हो गया। बंटवारे के बाद मनोज कुमार के अभिभावक भारत में रहने का निर्णय लिया। इसी के साथ उनका परिवार दिल्ली आ गया।

मनोज कुमार ने भाररत के बंटवारे का दर्द बहुत नजदीक से देखा था। खबरों की मानें तो मनोज कुमार अभिनेता दिलीप कुमार और अशोक कुमार की फिल्मों को देखकर इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने अभिनेता बनने का फैसला किया। इस दौरान उन्होंने अपना नाम हरिकिशन से बदलकर मनोज कुमार रख लिया।

मुंबई में मनोज कुमार ने एक्टिग की शुरुआत की। 1957 में उनकी फिल्म ‘फैशन’ सिनेमा घरों में आई। इसके बाद 1960 में फिल्म ‘कांच की गुड़िया’ में दिखाई दिए। इसके बाद मनोज कुमार फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। मनोज कुमार ने इसके बाद हिन्दी सिनेमा को ‘उपकार’, ‘पत्थर के सनम’, ‘रोटी कपड़ा और मकान’, ‘संन्यासी’ और ‘क्रांति’ जैसी सुपरहिट फिल्में दीं।

इन फिल्मों में खास बात यह है कि दिग्गज अभिनेता की फिल्मों में उनका नाम मनोज कुमार ही रखा जाता था। मनोज कुमार को 7 फिल्मफेयर पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। 1992 में मनोज कुमार पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 2016 में उन्हें दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा गया था।