हालात

Bihar: बिहार विधानसभा में वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने पेश किया बजट, जानें किस क्षेत्र में कितना आवंटन हुआ पैसा

बिहार के उप मुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने आज 2025-26 का बजट पेश किया। बजट पेश करने के बाद सीएम नीतीश कुमार ने उनकी पीठ थपथपाकर शाबाशी और बधाई दी। बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि राज्य लगातार विकास के पथ पर अग्रसर है। इस बजट का आकार 3 लाख 17 हजार करोड़ होगा, जो पिछले वित्तीय वर्ष के बजट से करीब 38,169 करोड़ रुपए ज्यादा है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग को 60,964 करोड़, स्वास्थ्य विभाग को 20,335 करोड़, गृह विभाग को 17,831 करोड़, ग्रामीण विकास को 16,093 करोड़ और ऊर्जा विभाग को 13,484 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। बिहार सरकार ने स्कॉलरशिप की राशि 1 हजार से बढ़ाकर 2 हजार रुपए प्रति माह कर दी है। नीतीश सरकार ने महिलाओं के लिए कई घोषणाएं की हैं।

वित्त मंत्री ने कहा है कि राज्य के कई शहरों में पिंक बस सेवा शुरू की जाएगी। इसमें यात्री, चालक और कंडक्टर भी महिलाएं होंगी। राज्य के प्रमुख शहरों में महिला वाहन प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना की जाएगी। इसमें प्रशिक्षक भी महिलाएं ही होंगी। महिलाओं के लिए पटना में चलंत व्यायामशाला शुरू की जाएगी।

उन्होंने छठ पूजा के लिए धार्मिक पर्यटन बनाने की घोषणा की, जबकि पूर्णिया हवाई अड्डा अगले तीन महीने में शुरू करने की बात कही। महिला सिपाहियों के लिए थाने के आसपास आवास की व्यवस्था करने का भी बजट में प्रावधान किया गया है।

बिहार में MSP पर अरहर, मूंग और उड़द दाल को खरीदने का काम किया जाएगा। सभी अनुमंडल और प्रखंड में कोल्ड स्टोरेज की स्थापना करने का प्रावधान है, जबकि सुधा की तर्ज पर सभी प्रखंडों में ‘तरकारी सुविधा आउटलेट’ खोलने की भी घोषणा की गई।

Vinay Kumar

Recent Posts

IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल बोले- मैं अपनी भूमिका का लुत्फ उठा रहा हूं

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल का कहना है कि वह अरुण जेटली स्टेडियम में…

2 weeks ago

आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा, पटाखा कारखाने में विस्फोट से 8 मजदूरों की मौत, 7 मजदूर घायल

आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले में रविवार को एक बड़ा हदासा हुआ है। एक पटाखा…

2 weeks ago

बिहार के कई जिलों में बारिश, व्रजपात से 22 लोगों की मौत, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

बिहार में एक बार मौसम ने करवट ले ली है। राज्य के कई जिलों में…

3 weeks ago

IPL 2025: इस सीजन में एक टीम ही बना पाई 200 से ज्यादा रन, बाकी रहे चेज करने में फेल

इंडियन प्रीमियर लीग में 200 प्लस का टारगेट एक ऐसी गुत्थी बन हुई है। जिसे…

3 weeks ago

RBI ने ब्याज दरों में की कटौती, घर, ऑटो और पर्सनल लोन की EMI होगी कम

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) गवर्नर संजय मल्होत्रा ने लोगों को राहत दी। आरबीआई एमपीसी ने…

3 weeks ago

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मंत्रियों की बल्ले बल्ले, वेतन-भत्तों में हुआ बड़ा इजाफा

बिहार में विधानसभा चुनाव से राज्य के मंत्रियों को बड़ा तोहफा मिला है। मुख्यमंत्री नीतीश…

3 weeks ago