हालात

बिहार: पटना के गांधी मैदान में 11 अप्रैल को जनसुराज की रैली,  जानें प्रशांत किशोर ने क्या कहा?

बिहार में जन सुराज पार्टी एक बड़ी रैली करने वाली है। 11 अप्रैल को पटना के गांधी मैदान में रैली होगी। जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि गांधी मैदान से हम अनशन पर बैठे थे अब गांधी मैदान से फैसला भी होगा।

पटना के एलसीटी घाट स्थित बिहार सत्याग्रह आश्रम में प्रशांत किशोर ने कार्यकर्ताओं से संवाद किया और उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने के निर्देश भी दिया। उन्होंने कहा कि बिहार की बदहाली की यह अंतिम होली होनी चाहिए, इसके बाद बिहार बदहाल नहीं रहेगा।

प्रशांत किशोर ने कहा, “अगर पीएम मोदी कह दें कि अगले CM भी नीतीश कुमार ही रहेंगे, तो नीतीश कुमार पूरा बिहार बेच देंगे। नीतीश कुमार कहेंगे कि हमें कोई दिक्कत नहीं, बस कुर्सी पर बैठा दो। इसलिए, इस बार सभी लोग संकल्प लीजिए कि जेडीयू की जितनी भी सीटें हैं, उस पर उनका खाता नहीं खुलना चाहिए। गौरतलब है कि बुधवार को सीएम नीतीश कुमार ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए BJP के सात व‍िधायकों को मंत्री बनाए।

Vinay Kumar

Recent Posts

अभिनेता अर्जुन कपूर पर चढ़ा नया शौक, कहा- इस सपने को करना है पूरा

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा…

4 weeks ago

बिहार में राहुल गांधी की हुंकार, दलित, पिछड़े, अति पिछड़े और आदिवासी के खिलाफ 24 घंटे अत्याचार होता है

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज बिहार के दौरा पर हैं। राहुल गांधी…

1 month ago

IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल बोले- मैं अपनी भूमिका का लुत्फ उठा रहा हूं

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल का कहना है कि वह अरुण जेटली स्टेडियम में…

2 months ago

आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा, पटाखा कारखाने में विस्फोट से 8 मजदूरों की मौत, 7 मजदूर घायल

आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले में रविवार को एक बड़ा हदासा हुआ है। एक पटाखा…

2 months ago

बिहार के कई जिलों में बारिश, व्रजपात से 22 लोगों की मौत, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

बिहार में एक बार मौसम ने करवट ले ली है। राज्य के कई जिलों में…

2 months ago

IPL 2025: इस सीजन में एक टीम ही बना पाई 200 से ज्यादा रन, बाकी रहे चेज करने में फेल

इंडियन प्रीमियर लीग में 200 प्लस का टारगेट एक ऐसी गुत्थी बन हुई है। जिसे…

2 months ago