Friday, April 25

बिहार में दुल्हन की एक दिन खुशी! इस कारण दुल्हन सहित 4 लोगों की मौत

bihar बिहार के वैशाली में एक दुखद हादसा हुआ है। दुल्हन अपनी शादी की खुशी को सिर्फ एक दिन जी पाई। चलिए मामला बताते हैं। महिसौर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक ट्रक और कार के बीच टक्कर हुई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। जिसमे दुल्हन भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि कार पर सवार सभी लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई।

खबरों के मुताबिक, बराटी थाना क्षेत्र के चकललुआ निवासी दीनानाथ कुमार की शादी में शामिल होने के लिए कुछ लोग नवगछिया गए थे। नवगछिया में मंदिर में शादी समारोह संपन्न हुआ इसके बाद सभी कार से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान महिसौर के पनसला चौक के निकट एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। इस घटना में 4 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दुल्हन भी शामिल है।

मृतक के परिजनों का कहना है कि मरने वालों में बिदुपुर थाना क्षेत्र के देवा चौक पानापुर कुशियारी निवासी बबीता देवी, सोनाक्षी कुमारी और मोना देवी हैं।

पुलिस के मुताबिक, इस घटना की खबर मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मरने वालों के परिजनों को दे दी गई है।