नेपाल में शुक्रवार सुबह में जोरदार भूकंप का झटका लगा। इसकी तीव्रता 6.1 थी। झटके का असर भारत के बिहार, सिलीगुड़ी और अन्य पड़ोसी क्षेत्रों में भी महसूस किए गए। जिसके बाद डर के मारे लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।
राष्ट्रीय भूकंप निगरानी और अनुसंधान केंद्र के मुताबिक, भूकंप का केंद्र काठमांडू से लगभग 65 किलोमीटर पूर्व में सिंधुपालचौक जिले के भैरवकुंडा में था। तेज भूकंप सुबह 2:51 बजे आया, जिससे नेपाल के मध्य और पूर्वी क्षेत्रों में दहशत फैल गई। हालांकि अभी तक कोई नुकसान या हताहतों की खबर नहीं है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में पटना, सिक्किम और दार्जिलिंग में इमारतें और छत के पंखे हिलते हुए दिखाई दिए हैं।
बता दें कि नेपाल में लगातार भूकंप आते रहते हैं। दुनिया के सबसे सक्रिय भूकंपीय क्षेत्रों में से एक नेपाल है, जहां भूकंप का खतरा हमेशा बना रहता है। साल 2015 में नेपाल में 7.8 तीव्रता वाला भूकंप आया था, जिसमें 9,000 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। 10 लाख से अधिक इमारतें क्षतिग्रस्त या नष्ट हो गई थीं।
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल का कहना है कि वह अरुण जेटली स्टेडियम में…
आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले में रविवार को एक बड़ा हदासा हुआ है। एक पटाखा…
बिहार में एक बार मौसम ने करवट ले ली है। राज्य के कई जिलों में…
इंडियन प्रीमियर लीग में 200 प्लस का टारगेट एक ऐसी गुत्थी बन हुई है। जिसे…
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) गवर्नर संजय मल्होत्रा ने लोगों को राहत दी। आरबीआई एमपीसी ने…
बिहार में विधानसभा चुनाव से राज्य के मंत्रियों को बड़ा तोहफा मिला है। मुख्यमंत्री नीतीश…