हालात

Earthquake in Myanmar: शक्तिशाली भूकंप के बाद मलबे में दबी लाशों की फैली दुर्गंध, लोगों में इस खतरे का डर

Earthquake in Myanmar म्यांमार में शक्तिशाली भूकंप के बाद हर तरफ तबाही का मंजर है। 4 दिन बाद भी मलबे से लाशें निकल रही है। हालात ये है कि मलबे में दबी हुई लाशों से अब भीषण दुर्गंध चारों ओर फैल रही है। इससे रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने वाली टीम के सामने कई चुनौती आ रही है। इतना ही नहीं आसपास के लोगों को महामारी का डर भी सताने लगा है।

भूकंप के बाद जैसे-जैसे वक्त बीत रहा है वैसे वैसे मलबे में दबे लोगों के जिंदा रहने की उम्मीदें कम हो रही है। भारत से भी कई टीमें म्यांमार में रेस्क्यू ऑपरेशन मदद कर रही है।

म्यांमार के दूसरे सबसे बड़े शहर की भी हालात खराब है। सड़कों पर रविवार को सड़ते हुए शवों की गंध फैली गई है। लोग किसी जीवित व्यक्ति को खोजने की उम्मीद में लगातार मलबा हटा रहे हैं। इसके लिए हाथों से ही काम कर रहे हैं। बीते दिनों आए भीषण भूकंप में अब तक 1,600 से अधिक लोग मर चुके हैं। वहीं हजारों लोग दब गए, जिनकी तलाश की जा रही है।

गौरतलब है कि बीते शुक्रवार दोपहर को 7.7 तीव्रता का भूकंप आया था। इस भूकंप से झूले की तरह धरती डोल गई थी। कई इमारतें गिर गईं थी। इस दौरान शहर के हवाई अड्डे और कई ऐतिहासिक ढांचे के साथ कई इमारतों को बड़ा नुकसान हुआ। सरकार टूटी हुई सड़कों, गिरे हुए पुलों, संचार व्यवस्था को सुधारने के लिए लगतार काम कर रही है।

AddThis Website Tools
Vinay Kumar

Recent Posts

अभिनेता अर्जुन कपूर पर चढ़ा नया शौक, कहा- इस सपने को करना है पूरा

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा…

1 month ago

बिहार में राहुल गांधी की हुंकार, दलित, पिछड़े, अति पिछड़े और आदिवासी के खिलाफ 24 घंटे अत्याचार होता है

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज बिहार के दौरा पर हैं। राहुल गांधी…

1 month ago

IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल बोले- मैं अपनी भूमिका का लुत्फ उठा रहा हूं

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल का कहना है कि वह अरुण जेटली स्टेडियम में…

2 months ago

आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा, पटाखा कारखाने में विस्फोट से 8 मजदूरों की मौत, 7 मजदूर घायल

आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले में रविवार को एक बड़ा हदासा हुआ है। एक पटाखा…

2 months ago

बिहार के कई जिलों में बारिश, व्रजपात से 22 लोगों की मौत, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

बिहार में एक बार मौसम ने करवट ले ली है। राज्य के कई जिलों में…

2 months ago

IPL 2025: इस सीजन में एक टीम ही बना पाई 200 से ज्यादा रन, बाकी रहे चेज करने में फेल

इंडियन प्रीमियर लीग में 200 प्लस का टारगेट एक ऐसी गुत्थी बन हुई है। जिसे…

2 months ago