पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के बीच बीते दिनों बैठक बेनतीजा थी इसके बाद आज किसानों का प्रदर्शन है। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के बैनर तले कई किसान यूनियन अपनी लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि सुरक्षाकर्मियों द्वारा जहां भी किसानों को रोका जाएगा, वे वहीं से अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू कर देंगे।
किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए चंडीगढ़ में सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। चंडीगढ़ पुलिस ने सभी रास्तों को बंद कर दिया है। यात्रियों को इन सभी रास्तों से बचने की सलाह दी है।
भारतीय किसान यूनियन (एकता-उघराहां) के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उघराहां ने किसानों से अपील की है कि सड़कों, राजमार्गों और रेलवे ट्रैक को बंद न करें, क्योंकि इससे लोगों को असुविधा होगी। उन्होंने सभी किसान यूनियनों से अपील की है कि वे चंडीगढ़ पहुंचकर और वहां ‘पक्का मोर्चा’ में शामिल होकर बड़े पैमाने पर विरोध दर्ज कराएं।
क्या है मांगें?
संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) की मांगों में कृषि नीति को लागू करने, भूमिहीन मजदूरों और किसानों को भूमि वितरण जारी करना और कर्ज माफी शामिल हैं।
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल का कहना है कि वह अरुण जेटली स्टेडियम में…
आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले में रविवार को एक बड़ा हदासा हुआ है। एक पटाखा…
बिहार में एक बार मौसम ने करवट ले ली है। राज्य के कई जिलों में…
इंडियन प्रीमियर लीग में 200 प्लस का टारगेट एक ऐसी गुत्थी बन हुई है। जिसे…
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) गवर्नर संजय मल्होत्रा ने लोगों को राहत दी। आरबीआई एमपीसी ने…
बिहार में विधानसभा चुनाव से राज्य के मंत्रियों को बड़ा तोहफा मिला है। मुख्यमंत्री नीतीश…