हालात

किसानों के लिए खुशखबरी आ गई, इस दिन आएंगे बैंक में आएंगे पैसे, लेकिन इससे पहले करना होगा ये काम

किसानों (Farmers) के लिए एक खुश करने वाली खबर है। 5 दिन बाद यानी 24 फरवरी को PM मोदी बिहार के भागलपुर से पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) की 19वीं किस्त जारी करेंगे। किसानों के खाते में 2000 रुपए आने वाले हैं। बता दें मोदी सरकार ने 2019 में किसानों को आर्थिक मदद देने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना की शुरुआत की थी।

मोदी सरकार अब तक सरकार ने कुल 18 किस्तें जारी कर चुकी है। इन सभी किस्तों के माध्यम से 9 करोड़ से ज्यादा किसानों को लाभ मिल चुका है। इस योजना के तहत हर पात्र किसान को सालाना 6,000 रुपए की आर्थिक मदद दी जाती है।


19वीं किस्त के लिए EKYC अनिवार्य

बता दें कि पीएम किसान योजना के तहत 19वीं किस्त पाने के लिए EKYC कराना जरूरी है। आप इसे पीएम किसान की वेबसाइट से आसानी से कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपनी स्मार्टफोन से http: //pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाकर “Farmer Corner” में “e-KYC” का विकल्प मिलेगा। यहां पर आपको अपना आधार नंबर डालने के बाद ओटीपी प्राप्त करना होगा, जिससे आपकी ई-केवाईसी पूरी हो जाएगी।

अपना नाम कैसे चेक करें?

पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त आपको मिलेगी या नहीं, तो इसके लिए आप ऑनलाइन लिस्ट चेक कर सकते हैं।

पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

फिर “Farmer Corner” पर क्लिक करके “Beneficiary List” ऑप्शन पर जाएं।

यहां आपको राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव का नाम भरकर “Get Report” पर क्लिक करना होगा।

इससे आपके गांव के लाभार्थियों की सूची सामने आएगी।

अगर लिस्ट में आपका नाम है, तो आपके खाते में 2000 रुपए आ जाएंगे।

Vinay Kumar

Recent Posts

Holi: बिहार के इन 4 गांवों मे होली खेलने पर मनाही, मांस और ताजा खाना बनाने पर भी रोक

Holi देश भर में होली को लेकर उत्साह है और चारों तरफ रंगों के त्योहार…

1 day ago

CBSE के छात्रों के लिए अच्छी खबर, अगर 15 मार्च को 12वीं के छात्रों छुटता है पेपर तो…

CBSE EXAM सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं जारी है। इस बीच केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने नोटिस…

1 day ago

Punjab: पंजाब के इस शहर में बर्फ बनाने वाली फैक्ट्री से गैस रिसाव, लोगों को हुई ये दिक्कत, दहशत में लोग

Punjab Gas Leak पंजाब के जालंधर से मकसूदा के अंतर्गत रिहायशी इलाके में एक बड़ी…

1 day ago

Holi Chandra Grahan: इस होली को लगेगा चंद्रग्रहण? किस राशि वालो को रहना होगा सावधान

हर साल होली 14 मार्च को मनाई जा रही है। लेकिन इस बार होली के…

1 day ago

Farmer Rain: देश में आने वाली नई आफत से किसान परेशान, मौसम इन राज्यों में बरपाएगा कहर

देश में आने वाली नई आफत से किसान परेशान है। खेतों में इस समय गेहूं…

1 day ago