Friday, May 2

Haryana BJP हरियाणा में बीजेपी ने कई जिला अध्यक्षों की घोषणा, इनके नामों पर लगी मुहर, देखें यहां

Haryana BJP हरियाणा में बीजेपी ने जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी। बीजेपी ने कई जिलों में अध्यक्ष बदल डाले हैं, जबकि कई जगहों पर पुराने चेहरों पर भरोसा जताया है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के निर्देशानुसार और प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ोली की अनुशंसा पर कई जिलों के अध्यक्षों की आज नियुक्ति कर दी गई है।

पंचकूला जिले से अजय मित्तल को जिला अध्यक्ष बनाया है।

अंबाला से मंदीप राणा को जिला अध्यक्ष बनाया है।

यमुनानगर से राजेश सपरा को जिला अध्यक्ष बनाया है।

कुरुक्षेत्र से सरदार तेजेंद्र गोड़ली को जिला अध्यक्ष बनाया है।

कैथल से ज्योति सैनी को जिला अध्यक्ष बनाया है।

करनाल से प्रवीन लाठर को जिला अध्यक्ष बनाया है।

पानीपत से बृजभूषण भट्ट को जिला अध्यक्ष बनाया है।

सोनीपत से आकाश भारद्वाज को जिला अध्यक्ष बनाया है।

गोहाना से बिजेंद्र मलिक को जिला अध्यक्ष बनाया है।

जींद से तेजेंद्र ढुल को जिला अध्यक्ष बनाया है।

रोहतक से रणवीर ढाका को जिला अध्यक्ष बनाया है।

झज्जर से विकास बाल्मीकि को जिला अध्यक्ष बनाया है।

दादरी से इंजीनियर सुनील को जिला अध्यक्ष बनाया है।

रेवाड़ी से वंदना पोपली को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

महेंद्रगढ़ से यतेन्द्र राव को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

गुड़गांव से सर्वप्रिय त्यागी को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

पटौदी से अजीत यादव सुपुत्र धूमीराम को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

नूंह से सुरेंद्र सिंह पिंटू को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

पलवल से विपिन बैसला को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

बल्लभगढ़ से सोहनपाल सिंह को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

फरीदाबाद से पंकज पूजन रामपाल को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।