हरियाणा पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की हत्या के मामले अब कई राज सामने आए हैं। इस हत्याकांड में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
रोहतक में हिमानी नरवाल का शव सूटकेस में मिला था। रविवार को हरियाणा पुलिस ने हत्या के मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया था। हरियाणा पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।’’
वही दूसरी ओर हिमानी नरवाल के परिजनों ने उनके शव का अंतिम संस्कार करने से रविवार को इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा था कि जब तक उनके हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होती तब तक वे शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। हिमानी नरवाल रोहतक के विजय नगर में रहती थीं।
नरवाल की मां सविता ने कहा था, ‘‘आखिरी बार मेरी 27 फरवरी को नरवाल से बात हुई थी। उन्होंने कहा था कि वह एक पार्टी कार्यक्रम में व्यस्त रहेंगी, लेकिन बाद में उनका फोन बंद आने लगा। जब तक मेरी बेटी को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक हम अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।’’
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा…
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज बिहार के दौरा पर हैं। राहुल गांधी…
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल का कहना है कि वह अरुण जेटली स्टेडियम में…
आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले में रविवार को एक बड़ा हदासा हुआ है। एक पटाखा…
बिहार में एक बार मौसम ने करवट ले ली है। राज्य के कई जिलों में…
इंडियन प्रीमियर लीग में 200 प्लस का टारगेट एक ऐसी गुत्थी बन हुई है। जिसे…