Friday, March 14

Heat: देश में पड़ने वाली है भीषण गर्मी, फरवरी में टूटे कई रिकॉर्ड, मौसम विभाग ने लोगों को चेताया

देश में ठंडी अब जा चुकी है। कई राज्यों मे गर्मी का एहसास हो रहा है। गर्मी को लेकर इस साल की फरवरी में 125 सालों का (1901-2025) सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं। मौसम विभाग ने गर्मी को लेकर चिंता जाहिर की है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आगामी ग्रीष्म ऋतु (मार्च-मई) में हीट वेव (लू) ज्यादा पड़ने वाला है।  जिससे देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ने वाला है। IMD के अनुसार, जनवरी और फरवरी में देश के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। फरवरी में तापमान की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। देश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से पार कर गया।

मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह का कहना है कि किसानों, मजदूरों और आम लोगों को सलाह दी है कि वे आगामी गर्मी के मौसम में सतर्क रहें और आवश्यक सावधानियां बरतें। बढ़ते तापमान और लू से बचने के लिए ज्यादा पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *