Tuesday, June 10

HeatWave: देश के कई राज्यों में हीटवेव, गर्मी ने दिखाने लगा तेवर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

HeatWave देश के कई राज्यों में अब गर्मी कहर बरपाने वाला है। झारखंड, कर्नाटक, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, और महाराष्ट्र में गर्मी बढ़ने वाली है। इन राज्यों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार हो गया है। मौसम विभाग ने इन राज्यों में हीटवेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

झारखंड के चाईबासा में सबसे गर्म, 41°C तापमान दर्ज हुआ है। कर्नाटक के कलबुर्गी में 42.8°C सबसे गर्म रहा है। कर्नाटक के रायचूर, बीदर, बागलकोट, यादगीर और विजयपुरा में भी 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। वहीं महाराष्ट्र में भी तापमान 41°C पार है। महाराष्ट्र के चंद्रपुर, ब्रम्हपुरी, सोलापुर, वर्धा में भी तापमान 41°C के पार है।

क्या होती है हीटवेव?




जब किसी स्थान के तापमान में 40°C या उससे अधिक होता है तो उस इलाके में हीटवेव कहा जाता है।

हीटवेव से बचने के लिए क्या करना चाहिए



दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक बाहर नहीं निकलना चाहिए

हल्के रंग के सूती कपड़े पहना चाहिए

भरपूर पानी पिएं और शरीर को हाइड्रेट रखना चाहिए

घर से बाहर निकलते समय सिर को ढककर रखना चाहिए

बुजुर्गों, बच्चों और बीमार व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखना चाहिए

मौसम विभाग का कहना है कि झारखंड, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और महाराष्ट्र में हीटवेव को लेकर चेतावनी जारी की है।