हालात

Holi festival: होली के त्योहार से पहले इन चीजें की करें खरीददारी, घर में होगी सुख-शांति और समृद्धि

होली का त्योहार सिर्फ रंगों का नहीं, बल्कि खुशियों और समृद्धि का भी त्योहार माना जाता है। इस साल 13 मार्च को होलिका दहन और 14 मार्च को देशभर में होली मनाई जाएगी। इस दिन लोग जीवन में सुख-शांति और समृद्धि पाने के लिए कई तरह के उपाय करते हैं। इन्हीं उपायों में से शामिल हैं कुछ चीजों की खरीदना।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, होली से पहले कुछ खास चीजों की खरीदारी करने से फायदा होता है। ऐसी मान्यता है कि होली से पहले इन वस्तुओं की खरीदारी करके घर लाने से किस्मत चमक सकती है। घर में सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार होता है।

श्री यंत्र
धन, समृद्धि और सफलता का प्रतीक श्री यंत्र को सबसे अच्छा माना गया है। ऐसे में इसे होली के दिन घर के मंदिर में स्थापित करें और इसकी नियमित रूप से पूजा करें। ऐसा मानना है कि इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और घर में बरकत बनी रहती है।

कमल गट्टे की माला

मां लक्ष्मी को कमल का फूल बेहद पंसद है। इसलिए कमल गट्टे की माला घर में रखना बहुत शुभ माना जाता है। इसे होली से पहले लाकर मां लक्ष्मी की मूर्ति के सामने रखें और मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा करें। इससे घर में सुख-शांति और धन की वृद्धि होती है।

चांदी का कछुआ की खरीदारी

वास्तु शास्त्र के अनुसार, चांदी का कछुआ खरीदने से समृद्धि बढ़ती है। ऐसे में इसे होली के दिन पानी से भरे कटोरे में रखकर उत्तर दिशा में स्थापित करने से जीवन में लाभ होगा।

चांदी का सिक्का या लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा

धन की देवी लक्ष्मी और विघ्नहर्ता गणेश की प्रतिमा या चांदी का सिक्का घर में रखना बेहद अच्छा माना जाता है। इसे पूजा स्थल या तिजोरी में रख सकते हैं। होली पर इसकी विधिवत पूजा करें। ऐसे करने से सफलता मिलेगी और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

Vinay Kumar

Recent Posts

अभिनेता अर्जुन कपूर पर चढ़ा नया शौक, कहा- इस सपने को करना है पूरा

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा…

4 weeks ago

बिहार में राहुल गांधी की हुंकार, दलित, पिछड़े, अति पिछड़े और आदिवासी के खिलाफ 24 घंटे अत्याचार होता है

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज बिहार के दौरा पर हैं। राहुल गांधी…

1 month ago

IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल बोले- मैं अपनी भूमिका का लुत्फ उठा रहा हूं

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल का कहना है कि वह अरुण जेटली स्टेडियम में…

2 months ago

आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा, पटाखा कारखाने में विस्फोट से 8 मजदूरों की मौत, 7 मजदूर घायल

आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले में रविवार को एक बड़ा हदासा हुआ है। एक पटाखा…

2 months ago

बिहार के कई जिलों में बारिश, व्रजपात से 22 लोगों की मौत, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

बिहार में एक बार मौसम ने करवट ले ली है। राज्य के कई जिलों में…

2 months ago

IPL 2025: इस सीजन में एक टीम ही बना पाई 200 से ज्यादा रन, बाकी रहे चेज करने में फेल

इंडियन प्रीमियर लीग में 200 प्लस का टारगेट एक ऐसी गुत्थी बन हुई है। जिसे…

2 months ago