Friday, March 14

Marriage: इस जगह पर शादी के तीसरे ही दिन दुल्हन की हुई डिलीवरी, ससुराल के लोग हुए स्तब्ध, बवाल के बाद रिश्ता टूटा

यूपी में प्रयागराज जिले में करछना क्षेत्र में एक गजब का मामला सामने आया है। शादी के तीसरे ही दिन दुल्हन ने बच्चे को जन्म दिया, जिसके बाद बवाल मच गया। इसके बाद दुल्हन के घर वालों और के ससुराल के लोगों के बीच पंचायत बैठी है। इसके बाद सबके दबाव पर रिश्ता खत्म करने पर सहमति बन पाई। ये खबर सोशल मीडिया मे तेजी से वायरल हो रही है।

प्रयागराज जिले में करछना के एक युवक की शादी घूरपुर क्षेत्र की लड़की से तय हुई थी। 24 फरवरी को युवक और युवती की शादी हुई है। विवाह संपन्न होने पर उसके दूसरे दिन दुल्हन विदा होकर ससुराल आ गई। 26 फरवरी की रात अचानक दुल्हन के पेट में दर्द उठा। इसकी जानकारी उसने पति को दी।

पति ने सोचा कि शादी में खानपान के कारण दुल्हन के पेट में दर्द हो गया होगा। लेकिन यहां माजार दुसरा था। कुछ देर वाद नवविवाहिता को असहनीय पीड़ा होने लगी। ससुराल वाले उसको लेकर लेकर स्वास्थ्य केंद्र असप्ताल पहुंचे। तो डॉक्टरों ने बताया कि दुल्हन तो गर्भवती है। उसे डिलवरी का दर्द हो रहा है। महिला मे स्वास्थ्य केंद्र में बच्चे को जन्म दिया।

इस घटना के बाद बवाल बढ़ गया। ससुरालवालों से खबर पाकर दुल्हन के मायके वाले भी स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए।  उनके बीच कहासुनी होने लगी। दूसरे दिन दोनों पक्षों के बीच पंचायत बैठी। इस पंचायात में सहमति बनी कि धोखा देकर किया गया विवाह मान्य नहीं होगा। स्टांप पर लिखापढ़ी करने के बाद रिश्ता खत्म कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *