Friday, March 14

Marriage: शादी, बारात और धूमधाम से स्वागत, लेकिन दुल्हा ने जैसे मांग में भरने के लिए उठाया हाथ, तो मचा बवाल  

राजस्थान के धौलपुर में एक शादी समारोह में एक अजीब मामला देखने को मिला है। बारात लेकर दुल्हा धूमधाम से दुल्हन के घर पहुंचा। दुल्हन के घरवालों ने अच्छे से खातिरदारी की,  शादी की रश्मों को पूरा किया। लेकिन दूल्हा जैसे ही दुल्हन की मांग भरने के लिए उठाया तो उसके हाथ कांप रहे थे, जिसको देखकर दुल्हन के होश उड़ गए। दुल्हन ने मंडप में ही ऐलान कर दिया कि वह इस दूल्हे के साथ शादी नहीं करेगी। दुल्हन ने कहा कि दुल्हे को कोई बीमारी है। यह मामला धौलपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का है।

दुल्हन के इतना कहा था कि मंडप में वबाल मच गया। मामला पुलिस तक पहुंच गया। दुल्हन के शादी तोड़ने के ऐलान के बाद घरवालों ने पूरा समझाने की कोशिश की दुल्हन की बात सुनकर घर वाले उसके पक्ष में हो गए। पुलिस ने बारात में पहुंचकर दोनों पक्षों को खूब समझाया। लेकिन आखिरकार दुल्हन के बिना ही बारात वापस हो गई।

खबरों के मुताबिक, गिरीश कुमार की बेटी दीपिका की शादी करौली जिले में कल्याणी गांव के रहने वाले प्रदीप के साथ तय हुई थी। दूल्हे ने दुल्हन के आरोप गलत बताते हु एकहा कि ठंड की वजह से उसका हाथ कांपा था। दूल्हे ने दुल्हन पक्ष के लोगों पर धोखा देने का आरोप लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *