हालात

Weather: मार्च के महीने में पारा हुआ हाई, इस सप्ताह 40 डिग्री होगी पारा, अप्रैल और मई तो बाकी

देश में इस बार भीषण गर्मी पड़ने वाली है। मार्च का महीना अभी खत्म नहीं हुआ और गर्मी ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। तेज धूप और बढ़ते तापमान अभी से लोग परेशान होने लगे हैं। मौसम विभाग की मानें तो इस सप्ताह गर्मी और अधिक सताने वाली है। मार्च के अंत तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को नोएडा जिले का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। सुबह से ही तेज धूप के कारण लोग परेशान दिख रहे हैं। लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो रहे हैं। दिन में चिलचिलाती धूप ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

मार्च में ही अप्रैल और मई जैसी गर्मी का एहसास होने लगा है। लोगों ने अभी से ही घरों में एसी और कुलर चलाने शुरू कर दिया है। इस बदलते मौसम का असर लोगों के स्वास्थ पर भी पड़ रहा है। अस्पतालों में गर्मी के कारण सर्दी, खांसी और बुखार जैसी समस्याए लेकर मरीज पहुंच रहे हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, 28, 29 और 30 मार्च को गर्मी तेज बढ़ोतरी हो सकती है। गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए प्रशासन अलर्ट है। अत्यधिक भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में तापमान का डिस्प्ले बोर्ड लगाया जा रहा है। लोगों को बढ़ते तापमान की जानकारी मिल सके।

विशेषज्ञों का कहना है कि अत्यधिक गर्मी से बचने के लिए लोगों को कुछ सावधानियां बरतनी की जरूरत है। जिनमें धूप में निकलने से पहले छाता, टोपी या गमछे का इस्तेमाल करना चाहिए। हल्के रंग के सूती कपड़े पहना चाहिए। ताकि लोगो को गर्मी कम महसूस हो सके।

Vinay Kumar

Recent Posts

अभिनेता अर्जुन कपूर पर चढ़ा नया शौक, कहा- इस सपने को करना है पूरा

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा…

3 weeks ago

बिहार में राहुल गांधी की हुंकार, दलित, पिछड़े, अति पिछड़े और आदिवासी के खिलाफ 24 घंटे अत्याचार होता है

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज बिहार के दौरा पर हैं। राहुल गांधी…

4 weeks ago

IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल बोले- मैं अपनी भूमिका का लुत्फ उठा रहा हूं

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल का कहना है कि वह अरुण जेटली स्टेडियम में…

2 months ago

आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा, पटाखा कारखाने में विस्फोट से 8 मजदूरों की मौत, 7 मजदूर घायल

आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले में रविवार को एक बड़ा हदासा हुआ है। एक पटाखा…

2 months ago

बिहार के कई जिलों में बारिश, व्रजपात से 22 लोगों की मौत, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

बिहार में एक बार मौसम ने करवट ले ली है। राज्य के कई जिलों में…

2 months ago

IPL 2025: इस सीजन में एक टीम ही बना पाई 200 से ज्यादा रन, बाकी रहे चेज करने में फेल

इंडियन प्रीमियर लीग में 200 प्लस का टारगेट एक ऐसी गुत्थी बन हुई है। जिसे…

2 months ago