Punjab Gas Leak पंजाब के जालंधर से मकसूदा के अंतर्गत रिहायशी इलाके में एक बड़ी घटना सामने आई है। खबरों के मुताबिक, बर्फ बनाने वाली फैक्ट्री से कथित तौर पर अमोनिया गैस का रिसाव हुआ है। इस घटना के बाद इलाके के लोग दहशत में हैं।
बताया जा रहा है कि इस फैक्ट्री को लेकर कई बार विवाद हो चुका है। आनंद नगर के निवासियों का कहना है कि इसकी शिकायत कई मौके पर की गई है। हाल ही में फैक्ट्री के खिलाफ लोगों ने गुस्सा जाहिर किया था और विरोध भी किया था। उनका कहना है कि प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
खबरों के मुताबिक, फैक्ट्री में अमोनिया गैस का रिसाव हो रहा है। जिसको लेकर इलाके के लोगों के मन में डर फैल गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग और पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंच गई। खबरों के मुताबिक, फैक्ट्री के मजदूर गैस निकाल रहे थे और इस दौरान अचानक गैस का रिसाव हो गया।
लोगों ने कहा कि गैस रिसाव की शिकायत जब कर्मचारियों से की गई तो उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। लोगों को माइग्रेन और दूसरी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि ऐसी समस्या गैस रिसाव की वजह से हो सकता है। दमकल विभाग का कहना है कि कर्मचारी गैस का रिसाव बंद करने की कोशिश कर रहे हैं।
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा…
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज बिहार के दौरा पर हैं। राहुल गांधी…
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल का कहना है कि वह अरुण जेटली स्टेडियम में…
आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले में रविवार को एक बड़ा हदासा हुआ है। एक पटाखा…
बिहार में एक बार मौसम ने करवट ले ली है। राज्य के कई जिलों में…
इंडियन प्रीमियर लीग में 200 प्लस का टारगेट एक ऐसी गुत्थी बन हुई है। जिसे…