
Rain-Heatwave देश में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। एक बार फिर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली आज बारिश होने वाले है। इतना ही बिजली गरजने वाले हैं और ओले भी पड़ने वाले हैं। मौसम विभाग ने इन सभी जगहों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने सावधान रहने के लिए सलाह दिया है। इसके अलावा पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान में बारिश का अलर्ट जारी किया है। अरुणाचल प्रदेश में तेज बारिशों का सिलसिला जारी है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम समेत कई राज्यों को लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है।
दूसरी ओर देश के कुछ हिस्सों में गर्मी भी लगातार बढ़ रही है। मौसम विभाग ने हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया है।सौराष्ट्र, कच्छ और ओडिशा में गर्मी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा पशिचिम बंगाल, विदर्भ, तेलंगाना, झारखंड और आंध्र प्रदेश में हीटवेव का अलर्ट है।