हालात

श्रीसैलम सुरंग हादसा: फंसे हुए 8 श्रमिकों को बचाने की कवायद जारी, जानें किस-किस राज्य के हैं मजदूर

तेलंगाना के नागरकुर्नूल में श्रीशैलम सुरंग नहर परियोजना हादसे में राहत बाचव कार्य जारी है। टनल के ढह चुके हिस्से के अंदर फंसे मजदूरों को निकालने के लिए बचाव अभियान तेज कर दिया है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीमें मजदूरों को निकालने की कोशिश कर रही है।

श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल (एसएलबीसी) के एक हिस्से में खोदी जा रही सुरंग का हिस्सा डोमलपेंटा के पास ढह गया था। इस हादसे में 2 मजदूर घायल हो गए थे और 8 मजदूर फंसे हुए हैं। जिस समय हादसा हुआ उस समय 50 मजदूर काम कर रहे थ। हादसे के बाद 42 मजदूर सुरंग से बाहर आ गए,  बाकी 8 मजदूर फंस गए। सुरंग में फंसे हुए मजदूरों में 2 इंजीनियर और 2 मशीन ऑपरेटर शामिल हैं।

बता दें कि सुरंग में फंसे मजदूर झारखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब और जम्मू-कश्मीर के हैं।

बता दें कि तेलंगाना सरकार ने लंबित परियोजना को पूरा करने के लिए फिर से सुरंग के निर्माण कार्य शुरू किया था। निर्माण का काम 4 दिन पहले शुरू किया था और शनिवार सुबह 50 श्रमिक काम के लिए सुरंग में गए थे।

Vinay Kumar

Recent Posts

Holi: बिहार के इन 4 गांवों मे होली खेलने पर मनाही, मांस और ताजा खाना बनाने पर भी रोक

Holi देश भर में होली को लेकर उत्साह है और चारों तरफ रंगों के त्योहार…

1 day ago

CBSE के छात्रों के लिए अच्छी खबर, अगर 15 मार्च को 12वीं के छात्रों छुटता है पेपर तो…

CBSE EXAM सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं जारी है। इस बीच केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने नोटिस…

1 day ago

Punjab: पंजाब के इस शहर में बर्फ बनाने वाली फैक्ट्री से गैस रिसाव, लोगों को हुई ये दिक्कत, दहशत में लोग

Punjab Gas Leak पंजाब के जालंधर से मकसूदा के अंतर्गत रिहायशी इलाके में एक बड़ी…

1 day ago

Holi Chandra Grahan: इस होली को लगेगा चंद्रग्रहण? किस राशि वालो को रहना होगा सावधान

हर साल होली 14 मार्च को मनाई जा रही है। लेकिन इस बार होली के…

2 days ago

Farmer Rain: देश में आने वाली नई आफत से किसान परेशान, मौसम इन राज्यों में बरपाएगा कहर

देश में आने वाली नई आफत से किसान परेशान है। खेतों में इस समय गेहूं…

2 days ago