अब गर्मी का खेल शुरू होने वाला है। होली के बाद अब आप गर्मी की मार झेलने के लिए तैयार हो जाइए। मौसम विभाग का कहना है कि 9 मार्च से होली तक मौसम बदल जाएगा। इन दिनों लगातार पश्चिमी विक्षोभ आते रहेंगे। इससे गर्मी का अहसास होने वाला है।
स्काईमेट का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ अभी अफगानिस्तान के ऊपर है। ये 9 मार्च की रात को जम्मू-कश्मीर तक पहुंचने वाला है। इसके बाद भी लगातार दो-तीन पश्चिमी विक्षोभ आएंगे। इस कारण ही 15-16 मार्च तक तापमान होने लगेगा। इस बीच रात का तापमान भी बढ़ने वाला है। सुबह-रात में लगने वाली सर्दी खत्म हो जाएगी।
दिल्ली-एनसीआर की बात करें तो मौसम साफ-शुष्क रहने की संभावना है। तापमान 30 डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद है। 11 से लेकर 14 मार्च के बीच पारा 33 डिग्री भी पार कर सकता है। इससे लोगों को गर्मी का एहसास होने लगेगा।
उत्तर प्रदेश में भी मौसम पलटी मारेगा। बिहार-झारखंड में दिन का भी तापमान बढ़ने वाला है। गुजरात में प्री-मानसून गर्मी तेज होने वाली है और कल से तापमान 40 डिग्री के पार जाने की संभावना है। यहां तक की कुछ इलाकों में लू दस्तक दे सकती है।
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल का कहना है कि वह अरुण जेटली स्टेडियम में…
आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले में रविवार को एक बड़ा हदासा हुआ है। एक पटाखा…
बिहार में एक बार मौसम ने करवट ले ली है। राज्य के कई जिलों में…
इंडियन प्रीमियर लीग में 200 प्लस का टारगेट एक ऐसी गुत्थी बन हुई है। जिसे…
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) गवर्नर संजय मल्होत्रा ने लोगों को राहत दी। आरबीआई एमपीसी ने…
बिहार में विधानसभा चुनाव से राज्य के मंत्रियों को बड़ा तोहफा मिला है। मुख्यमंत्री नीतीश…