Earthquake थाईलैंड और म्यांमा में आज तेज भूकंप के झटके आए हैं। आज दोपहर 7.7 तीव्रता का भूंकप के झटके आए हैं। इसके कारण थाईलैंड की बैंकॉक में एक बहुमंजिला इमारत तास की पत्तों की तरह भरभरा कर ढह गई। उसके मलबे में कई लोगों के दबने की आशंका है। इसमें कई लोगों की मौत हो गई जबकि सैकड़ों घायल हुए हैं। इस भूकंप के बाद 6 क्षेत्रों और राज्यों में आपातकाल की घोषणा कर दी है।
खबरों के मुताबिक, भूकंप का केंद्र म्यांमा के मांडले के पास आया था। पहला झटका लगने के बाद दूसरा झटका भी आया। दूसरे भूकंप की तीव्रता 6.4 थी।
गौरतलब है कि देश में लंबे समय से चल रहे हिंसक गृहयुद्ध के कारण यह स्पष्ट नहीं है कि प्रभावित क्षेत्रों तक सहायता कैसे पहुंचेगी। भूकंप के बाद कई क्षेत्रों में बिजली और पानी बाधित हुए है।
इस बीच एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है कि बैंकॉक में भूकंप की वजह से एक निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत के ढहने से धूल का विशाल गुबार उठता दिखा। बचावकर्मियों ने कहा कि मलबा अभी भी इतना अस्थिर है कि वे उसके नीचे फंसे लोगों को ढूंढ़ने का प्रयास नहीं कर सकते।
वहीं भूकंप के तुरंत बाद चारों ओर अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। चेतावनी सायरन की आवाज पूरे मध्य बैंकॉक में गूंज उठी। सड़कों पर लोगों और वाहनों की संख्या कतार लग गई।
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल का कहना है कि वह अरुण जेटली स्टेडियम में…
आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले में रविवार को एक बड़ा हदासा हुआ है। एक पटाखा…
बिहार में एक बार मौसम ने करवट ले ली है। राज्य के कई जिलों में…
इंडियन प्रीमियर लीग में 200 प्लस का टारगेट एक ऐसी गुत्थी बन हुई है। जिसे…
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) गवर्नर संजय मल्होत्रा ने लोगों को राहत दी। आरबीआई एमपीसी ने…
बिहार में विधानसभा चुनाव से राज्य के मंत्रियों को बड़ा तोहफा मिला है। मुख्यमंत्री नीतीश…