हालात

इस राज्य के छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़, लगातार दूसरे दिन हुआ पेपर लीक

हरियाणा में 10वी और 12वीं के परीक्षा चल रहे हैं। लेकिन लगातार राज्य में पेपर लीक के मामले सामने आ रहे हैं। आज दूसरा दिन है जहां पेपर लीक हुआ है। लगातार दो दिनों से पेपर लीक होने से छात्र परेशान है और वहीं प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं।

हरियाणा में गुरूवार को 12 वीं का एग्जाम पेपर लीक हुआ था जिसमें 5 लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। वहीं आज 10वीं के बोर्ड परीक्षा के पहले ही दिन गणित का पेपर लीक हो गया।

खबरों के मुताबिक, हरियाणा में आज 10 वीं की परीक्षा का पहला दिन था। जहां एग्जाम पेपर दोपहर 12.30 बजे शुरू हुआ। लेकिन 15 मिनट बाद ही पुन्हाना के एलडीएम पब्लिक स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्र से पेपर लीक हो गया। इस दौरान कई युवक इसी एग्जाम सेंटर की दीवारों पर चढ़े हुए भी नजर आए।

बता दें कि हरियाणा पुलिस ने गुरुवार के पेपर में बड़ा एक्शन लिया है। 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। गुरूवार को 12वीं के परीक्षा में अंग्रेजी का पेपर लीक हो गया था। ये पेपर लीक नूंह से ही हुआ था। 

Vinay Kumar

Recent Posts

अभिनेता अर्जुन कपूर पर चढ़ा नया शौक, कहा- इस सपने को करना है पूरा

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा…

4 weeks ago

बिहार में राहुल गांधी की हुंकार, दलित, पिछड़े, अति पिछड़े और आदिवासी के खिलाफ 24 घंटे अत्याचार होता है

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज बिहार के दौरा पर हैं। राहुल गांधी…

1 month ago

IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल बोले- मैं अपनी भूमिका का लुत्फ उठा रहा हूं

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल का कहना है कि वह अरुण जेटली स्टेडियम में…

2 months ago

आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा, पटाखा कारखाने में विस्फोट से 8 मजदूरों की मौत, 7 मजदूर घायल

आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले में रविवार को एक बड़ा हदासा हुआ है। एक पटाखा…

2 months ago

बिहार के कई जिलों में बारिश, व्रजपात से 22 लोगों की मौत, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

बिहार में एक बार मौसम ने करवट ले ली है। राज्य के कई जिलों में…

2 months ago

IPL 2025: इस सीजन में एक टीम ही बना पाई 200 से ज्यादा रन, बाकी रहे चेज करने में फेल

इंडियन प्रीमियर लीग में 200 प्लस का टारगेट एक ऐसी गुत्थी बन हुई है। जिसे…

2 months ago