Uttar Pradesh यूपी में एक और हैवानित का ममाला सामने आया है। पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या करा दी है। डराने वाली बात यह है कि शादी के मात्र 15 दिन हुए थे। पुलिस ने इस घटना का खुलासा करते हुए पत्नी, प्रेमी और एक सुपारी किलर को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि 19 मार्च को औरैया के सहार थाना क्षेत्र के पलिया गांव में दिलीप नाम का शख्स खेत में अचेता अवस्था मे पड़ा था। इसकी जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस घायल को अस्पताल लेकर पहुंची और इलाज के दौरान दिलीप की मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर केस दर्ज किया।
औरैया के एसपी अभिजित आर. शंकर ने जांच के दौरान शुरुआत में ऐसा लगा कि व्यक्ति पर अज्ञात व्यक्तियों ने हमला किया है। लेकिन बाद जांच के दौरान देखा गया कि दिलीप को सुपारी किलर रामजी नागर किसी काम के बहाने अपनी बाइक पर बैठाकर खेतों की तरफ ले जाता दिखाई दिया।
एसपी अभिजित आर शंकर ने कहा कि दिलीप यादव की 5 मार्च 2025 को प्रगति यादव के साथ शादी हुई थी। लेकिन प्रगति और अनुराग एक ही गांव के रहने वाले थे और दोनों के बीच करीब 4 साल से प्रेम प्रसंग था। उन दोनों के प्यार के बारे में परिवार को जानकारी थी, लेकिन परिवार के लोगों ने शादी की इजाजत नहीं दी। इसके बाद जबरदस्ती प्रगति की शादी दिलीप यादव से कराई गई थी, इस शादी से प्रगति खुश नहीं थी। जिसके बाद अपने पति की हत्या की साजिश रची।
पुलिस के मुताबिक, इस घटना में कई लोगों के शामिल होने की बात सामने आ रही है है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने दिलीप यादव हत्याकांड में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल का कहना है कि वह अरुण जेटली स्टेडियम में…
आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले में रविवार को एक बड़ा हदासा हुआ है। एक पटाखा…
बिहार में एक बार मौसम ने करवट ले ली है। राज्य के कई जिलों में…
इंडियन प्रीमियर लीग में 200 प्लस का टारगेट एक ऐसी गुत्थी बन हुई है। जिसे…
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) गवर्नर संजय मल्होत्रा ने लोगों को राहत दी। आरबीआई एमपीसी ने…
बिहार में विधानसभा चुनाव से राज्य के मंत्रियों को बड़ा तोहफा मिला है। मुख्यमंत्री नीतीश…