Friday, March 14

खुशियां छाई थी, बारात सज गए थे, तभी अचानक दुल्हन की मौत हो गई, ब्यूटी पार्लर में आया हार्ट अटैक

मौत कब और किस रूप में आ जाए ये किसी को पता नहीं है। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। शादी से कुछ घंटे पहले ब्यूटी पार्लर में संवरने गई दुल्हन की हार्ट अटैक से मौत गई है। इस घटना के बाद खुशी का माहौल मातम में बदल जाता है।

खबरों के मुताबिक, शहर के शांतिनगर निवासी प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. भारत भूषण के बेटे डॉ. विजय भूषण की शादी झांसी के प्रसिद्ध योगाचार्य अविनाश की पुत्री डॉ. सुषुम्ना शर्मा के साथ होने वाली थी। 

शाम के समय दुल्हन डॉ. सुषुम्ना शहर के ब्यूटी पार्लर गई। अभी वो सजने वाली ही थी कि उसे दिल का दौरा पड़ गया। वधू पक्ष के लोग तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

दुल्हन की मौत की जानकारी मिलते ही शादी में शामिल होने के लिए पहुंचे रिश्तेदार और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मुजफ्फरनगर के शांतिनगर में खुशियां छाई थी, बराती सज धजकर तैयार होने लगे थे। महिलाएं मंगलगीत गा रही थीं। दूल्हे के घर में शादी की रस्में शुरू हुई, दुल्हन को भी ब्यूटी पार्लर ले जाया गया। लेकिन दिल का दौरा पड़ने से दुल्हन की मौत से मातम पसर गया।