हालात

ये इलाज है या अधंविश्वास ? इलाज के नाम पर 1 महीने के बच्चे से हैवानियत, लोहे की गर्म छड़ से 40 बार दागा

इलाज के नाम पर एक ऐसा मामला सामने आया है, जो झकझोर कर रख देगा। मामला ओडिशा के नबरंगपुर जिले का है। इलाज के नाम पर एक महीने के बच्चे को लोहे की गर्म छड़ से करीब 40 बार दागने का मामला सामने आया है। अधिकारियों ने जानकारी दी है। अधिकारियों का कहना है कि इस घटना के बाद बच्चे को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा।

उन्होंने बताया कि बच्चा नबरंगपुर जिले के चंदाहांडी खंड के गंभरीगुडा पंचायत के फुंडेलपाड़ा गांव का निवासी है। अधिकारियों का कहना है कि बच्चे को इलाज के लिए उमरकोट उप-संभागीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नबरंगपुर के मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी (सीडीएमओ) डॉ. संतोष कुमार पांडा ने कहा कि ‘‘बच्चे के पेट और सिर पर दागने के करीब 30 से 40 निशान हैं। घटना को अंधविश्वास की वजह से अंजाम दिया गया है। परिवार के सदस्यों का कहना था कि अगर बच्चे को लोहे की गर्म छड़ से दागा जाएगा तो उसकी बीमारियां ठीक हो जाएंगी।’’

डॉक्टरों का कहना गै कि 10 दिन पहले बच्चे को बुखार आया था और वह बहुत रो रहा था। बच्चे के परिजनों का कहना था कि उस पर किसी बुरी आत्मा का साया है। डॉक्टर से इलाज कराने की बजाय उन्होंने बच्चे को 30-40 बार लोहे की गर्म छड़ से दागा, इस विश्वास के साथ कि इससे वह ठीक हो जाएगा।

Vinay Kumar

Recent Posts

अभिनेता अर्जुन कपूर पर चढ़ा नया शौक, कहा- इस सपने को करना है पूरा

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा…

4 weeks ago

बिहार में राहुल गांधी की हुंकार, दलित, पिछड़े, अति पिछड़े और आदिवासी के खिलाफ 24 घंटे अत्याचार होता है

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज बिहार के दौरा पर हैं। राहुल गांधी…

1 month ago

IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल बोले- मैं अपनी भूमिका का लुत्फ उठा रहा हूं

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल का कहना है कि वह अरुण जेटली स्टेडियम में…

2 months ago

आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा, पटाखा कारखाने में विस्फोट से 8 मजदूरों की मौत, 7 मजदूर घायल

आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले में रविवार को एक बड़ा हदासा हुआ है। एक पटाखा…

2 months ago

बिहार के कई जिलों में बारिश, व्रजपात से 22 लोगों की मौत, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

बिहार में एक बार मौसम ने करवट ले ली है। राज्य के कई जिलों में…

2 months ago

IPL 2025: इस सीजन में एक टीम ही बना पाई 200 से ज्यादा रन, बाकी रहे चेज करने में फेल

इंडियन प्रीमियर लीग में 200 प्लस का टारगेट एक ऐसी गुत्थी बन हुई है। जिसे…

2 months ago