
Hot Weather: देश में इस साल भीषण गर्मी पड़ने वाली है। ये हम नहीं कह रहे हैं, मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अप्रैल से जून तक भीषण गर्मी रहने वाली है। मध्य- पूर्वी भारत और उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों में कई दिनों तक लू चलने की संभावना है।
आईएमडी प्रमुख मृत्युंजय महापात्रा का कहना है कि देश के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने वाला है। महापात्रा का कहना है कि अप्रैल से जून तक लू अधिक दिनों तक चल सकती है। आमतौर पर देश में अप्रैल से जून तक चार से सात दिन तक लू चलती है।
इन राज्यों को रहना होगा अलर्ट
जिन राज्यों के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। उनमें राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पंजाब, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के उत्तरी हिस्से शामिल हैं।
इन राज्यों में अधिक दिनों तक लू
महापात्रा ने यह भी कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और झारखंड सहित कुछ राज्यों में 10 से 11 दिनों तक लू चलने की संभावना है।
आईएमडी के अनुसार, पिछले साल देश में असाधारण रूप से भीषण गर्मी पड़ी थी, जिसमें कई इलाकों से लू के कुल 536 दिन दर्ज किए गए थे, जो 14 सालों में सबसे अधिक था।
साल 2024 में इतने लोगों की मौत
आधिकारिक आंकड़े से पता चलता है कि बीते साल भारत में गर्मी के दौरान लू लगने के 41,789 संदिग्ध मामले सामने आये थे। लू लगने और गर्म मौसम संबंधी रोगों से 143 लोगों की जान गई थी। पिछले साल की तुलना में 2025 में गर्मी पहले आ गई है