हालात

Train Hijack: पाकिस्तानी सेना 150 से अधिक बंधकों को कराया मुक्त, BLA के 27 लड़ाके ढेर, कार्रवाई जारी

पाकिस्तान में हाईजैक के बाद से माहौल तनाव वाला है। अलग देश की मांग कर रहे बलूच विद्रोहियों ने मंगलवार को ट्रेन को हाईजैक कर लिया था। वहीं पाकिस्तान की सेना लगातार कार्रवाई कर रही है। ट्रेन से सेना ने 104 लोगों को अभी तक बचा लिया है। इस कार्रवाई के दौरान 16 उग्रवादियो को मार गिराया है। बचाए गए लोगों में 43 पुरुष, 26 महिलाएं और 11 बच्चे शामिल हैं। सेना की ऑपरेशन अभी भी जारी है।

अधिकारियों ने बताया है कि ट्रेन के 9 डिब्बों में लगभग 500 यात्रियों को बंधक बनाया गया है। इससे पहले बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने इस हमले की जिम्मेदारी लेते कहा था कि उसने ट्रेन को कब्जे में ले लिया है और 100 से अधिक यात्रियों को बंधक बनाया है।

इस घटना के बाद पाकिस्तान में आपातकालीन स्थिति घोषित की गई है।  घटनास्थल पर लगातार सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। बता दें कि पिछले साल अक्टूबर में पाकिस्तान रेलवे ने डेढ़ महीने से अधिक समय के निलंबन के बाद क्वेटा और पेशावर के बीच रेल सेवाएं बहाल करने की घोषणा की थी। नवंबर 2024 में भी क्वेटा रेलवे स्टेशन पर आत्मघाती धमाका हुआ था। इस हादसे में 26 लोग मारे गए थे और 62 अन्य घायल हुए थे। 

AddThis Website Tools
Vinay Kumar

Recent Posts

अभिनेता अर्जुन कपूर पर चढ़ा नया शौक, कहा- इस सपने को करना है पूरा

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा…

3 weeks ago

बिहार में राहुल गांधी की हुंकार, दलित, पिछड़े, अति पिछड़े और आदिवासी के खिलाफ 24 घंटे अत्याचार होता है

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज बिहार के दौरा पर हैं। राहुल गांधी…

4 weeks ago

IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल बोले- मैं अपनी भूमिका का लुत्फ उठा रहा हूं

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल का कहना है कि वह अरुण जेटली स्टेडियम में…

2 months ago

आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा, पटाखा कारखाने में विस्फोट से 8 मजदूरों की मौत, 7 मजदूर घायल

आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले में रविवार को एक बड़ा हदासा हुआ है। एक पटाखा…

2 months ago

बिहार के कई जिलों में बारिश, व्रजपात से 22 लोगों की मौत, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

बिहार में एक बार मौसम ने करवट ले ली है। राज्य के कई जिलों में…

2 months ago

IPL 2025: इस सीजन में एक टीम ही बना पाई 200 से ज्यादा रन, बाकी रहे चेज करने में फेल

इंडियन प्रीमियर लीग में 200 प्लस का टारगेट एक ऐसी गुत्थी बन हुई है। जिसे…

2 months ago