दिल्ली-एनसीआर में मौसम बदलने वाला है। IMD ने दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने वाली है। बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
IMD ने बताया कि लोनी देहात, हिंडन एयरफोर्स स्टेशन, बहादुरगढ़, गाजियाबाद, छपरौला, नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मानेसर, बल्लभगढ़ में बारिश हो सकती है।
IMD के मुताबिक, नरवाना, राजौंद, असंध, सफीदों, बरवाला, जिंद (हरियाणा) में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
वहीं, IMD ने पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी को लेकर चेतवानी जारी की है। IMD ने कहा कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में जारी बारिश या बर्फबारी गतिविधि और आसपास के मैदानी इलाकों पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश के आसार हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक, 26-28 फरवरी के दौरान जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में और 27 और 28 फरवरी को उत्तराखंड में भारी बारिश हो सकती है। 26 से 28 फरवरी को मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल का कहना है कि वह अरुण जेटली स्टेडियम में…
आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले में रविवार को एक बड़ा हदासा हुआ है। एक पटाखा…
बिहार में एक बार मौसम ने करवट ले ली है। राज्य के कई जिलों में…
इंडियन प्रीमियर लीग में 200 प्लस का टारगेट एक ऐसी गुत्थी बन हुई है। जिसे…
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) गवर्नर संजय मल्होत्रा ने लोगों को राहत दी। आरबीआई एमपीसी ने…
बिहार में विधानसभा चुनाव से राज्य के मंत्रियों को बड़ा तोहफा मिला है। मुख्यमंत्री नीतीश…