हालात

Wedding: शादी तय किसी और से करने आया कोई और, 26 साल युवक की जगह 40 साल का पुरूष, मचा बवाल

यूपी में शादी का एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। शादी करने आए दुल्हा ही बदल गया है। ये हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि दुल्हन के घर वालों का कहना है। दरअसल, यूपी के रायबरेली के मिल एरिया थाना क्षेत्र के राघनपुर गांव निवासी सुनील कुमार ने अपनी बहन की हरियाणा में तय की थी।  

हरियाणा के झज्जर के झुंझनू गांव से बारात चली और सही सलामत दुल्हन के घर पहुंची। जैसे ही बारातियों का स्वागत का कार्यक्रम चल रहा था तो किसी ने दूल्हे की पहचान को लेकर संदेह जाहिर किया। इसके बाद घरवालों ने जब गौर किया और पूछताछ किया तो चौंकाने वाला मामला सामने आया।

शादी के दौरान पता चला कि जिस लड़के की शादी के लिए आना था उसका पैर टूट गया था, इसलिए उसकी जगह दूसरे लड़के को दूल्हा बनया दिया। लड़कीवालों का कहना है कि जिस लड़के को देखा गया था और जिससे शादी तय हुई थी उसक उम्र लगभग 25 साल की थी। लेकिन जब बारात आई और दूल्हे को देखा गया तो उसकी उम्र करीब 40 साल की थी। वह झज्जर का रहने वाला का था। यह देखकर लड़की पक्ष ने बवाल मचा दिया।

इस शादी में फर्जीवाड़े को देखकर लड़की पक्ष ने तुरंत पुलिस को बुलाया और मामले की जानकारी दी। पुलिस ने दूल्हे और बिचौलियों से पूछताछ की और दोनों पक्षों में सुलह कराने की कोशिश की। यह शादी इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Vinay Kumar

Recent Posts

अभिनेता अर्जुन कपूर पर चढ़ा नया शौक, कहा- इस सपने को करना है पूरा

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा…

4 weeks ago

बिहार में राहुल गांधी की हुंकार, दलित, पिछड़े, अति पिछड़े और आदिवासी के खिलाफ 24 घंटे अत्याचार होता है

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज बिहार के दौरा पर हैं। राहुल गांधी…

4 weeks ago

IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल बोले- मैं अपनी भूमिका का लुत्फ उठा रहा हूं

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल का कहना है कि वह अरुण जेटली स्टेडियम में…

2 months ago

आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा, पटाखा कारखाने में विस्फोट से 8 मजदूरों की मौत, 7 मजदूर घायल

आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले में रविवार को एक बड़ा हदासा हुआ है। एक पटाखा…

2 months ago

बिहार के कई जिलों में बारिश, व्रजपात से 22 लोगों की मौत, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

बिहार में एक बार मौसम ने करवट ले ली है। राज्य के कई जिलों में…

2 months ago

IPL 2025: इस सीजन में एक टीम ही बना पाई 200 से ज्यादा रन, बाकी रहे चेज करने में फेल

इंडियन प्रीमियर लीग में 200 प्लस का टारगेट एक ऐसी गुत्थी बन हुई है। जिसे…

2 months ago